सैलाना में BPVM का हुआ विस्तार, राकेश माल ब्लॉक संयोजक और पायल मैड़ा कॉलेज संयोजक नियुक्त, 23 अगस्त को रतलाम में होगा प्रदेश स्तरीय छात्र सम्मेलन

सैलाना में BPVM ने संगठन का विस्तार करते हुए राकेश माल को ब्लॉक संयोजक और पायल मैडा को कॉलेज संयोजक नियुक्त किया। 23 अगस्त को रतलाम में प्रदेश स्तरीय छात्र सम्मेलन होगा।

सैलाना में BPVM का हुआ विस्तार, राकेश माल ब्लॉक संयोजक और पायल मैड़ा कॉलेज संयोजक नियुक्त, 23 अगस्त को रतलाम में होगा प्रदेश स्तरीय छात्र सम्मेलन
सैलाना में भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा का विस्तार किया गया।

आगामी छात्र संघ चुनाव में कई जिलों के कॉलेजों में उम्मीदवार उतारने की तैयारी

एसीएन टाइम्स @ सैलाना । आगामी छात्र संघ चुनावों की तैयारियों के बीच भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा (BPVM) ने सैलाना में संगठन का विस्तार किया। राकेश माल को ब्लॉक संयोजक और पायल मैड़ा को कॉलेज इकाई छात्रा संयोजक नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि मोर्चा द्वारा छात्रसंघ चुनाव में रतलाम सहित कई जिलों में प्रत्याशी उतारे जाएंगे।

कॉलेज ग्राउंड में बैठक का आयोजन भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा (BPVM) के प्रदेश संयोजक दिनेश माल और जिला संयोजक अनिल मैडा की मौजूदगी में हुआ। इसमें रामकिशन चरपोटा, अक्षय मैड़ा, दिग्विजय सिंह, प्रिया डिंडोर, राशिका डामोर, राकेश मैड़ा, सविता खराड़ी, सुंदर भगोरा, आरती भाभर, अंगूरबाला, शारदा चारेल, कमला मैड़ा, कविता मैड़ा और हिना मैड़ा सहित अन्य कार्यकर्ताओं को संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां दी गईं।

ये भी पढ़ें

बैठक में BPVM छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। चर्चा में बैकलॉग पदों पर भर्ती, सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता, छात्र समस्याओं और कॉलेजों में आदिवासी विद्यार्थियों के प्रतिनिधित्व के मुद्दे प्रमुख रहे। इस दौरान बताया गया कि 23 अगस्त 2026 को रतलाम में प्रदेश स्तरीय छात्र सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

इन जिलों में उतारेंगे प्रत्याशी

प्रदेश संयोजक दिनेश माल ने बताया कि BPVM आगामी छात्र संघ चुनावों में रतलाम के साथ धार, झाबुआ, आलीराजपुर, उज्जैन और अन्य जिलों के कॉलेजों में उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहा है। छात्रहित और सामाजिक मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए संगठन के पैनल से उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे जाएंगे। आदिवासी परिवार के महावीर निनामा ने विद्यार्थियों को छात्र संगठन और छात्र संघ चुनाव के महत्व की जानकारी दी। बैठक में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन जिला सह-संयोजक मिथुन सिंघाड़ ने किया। आभार BPVM ब्लॉक संयोजक देवा सिंगाड़ ने माना।