चेतन्यमय हुआ रतलाम शहर :  भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप की प्रचंड जीत, 60 हजार से अधिक वोटों से किया कांग्रेस के सकलेचा को पराजित, आधिकारिक घोषणा बाकी

रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा को पराजित कर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की।  अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Dec 3, 2023 - 14:03
Dec 3, 2023 - 21:28
 0
चेतन्यमय हुआ रतलाम शहर :  भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप की प्रचंड जीत, 60 हजार से अधिक वोटों से किया कांग्रेस के सकलेचा को पराजित, आधिकारिक घोषणा बाकी
चेतन्य काश्यप, भाजपा प्रत्याशी एवं रतलाम विधायक।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने लगभग 60 हजार मतों से कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा को पराजित कर रिकॉर्ड बनाया है। अभी आधिकारिक रूप से जीत की घोषणा बाकी है। उन्होंने अपनी इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कार्यकर्ताओं की जीत बताया है। उन्होंने अपना वचन दोहरा है कि वे रतलाम को सिर्फ मालवा का ही नहीं, बल्कि पूरे देश का सबसे विकसित औद्योगिक क्षेत्र बनाएंगे। ‘भैया जी हैं तो भरोसा है’ नारे की सार्थकता सिद्ध होगी।

पहले ही राउंड से बढ़त बना कर चल रहे विधायक और भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप तीन लगातार तीसरी बार भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज कर रिकॉर्ड बनाया है। उनकी जीत का अंतर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मतगणना स्थल से जैसे काश्यप की जीत की खबर बाहर आई, समर्थकों ने नारे लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने ‘हमारा नेता कैसा हो चेतन्य काश्यप जैसा हो’ और चप्पा-'चप्पा भाजपा', 'भारत माता की जय' जैसे नारे बुलंद किए। काश्यप ने अपनी जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संगठन और कार्यकर्ताओं के साथ उन पर भरोसा जताने वाले मतदाताओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।

यह बोले विधायक काश्पय

विधायक काश्यप ने मीडिया से कि भारतीय जनता पार्टी की जीत है और मोदी जी की जीत है। यह हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जीत है। हमने प्रारंभ में नारा दिया था कि नया भारत और रतलाम बनाएंगे। हम इसे सार्थक करेंगे। नए भारत के रूप में आपने देखा होगा कि राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ तीनों जगह पर कांग्रेस बिलकुल का बिल्कुल सफाया हो चुका है। पूरे देश ने इनको नकार दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में शिवराज सिंह के नेतृत्व में जो हमने परचम लहराया है निश्चित तौर पर संवेदनशील योजनाएं, कल्याणकारी योजनाएं और बहनों का सम्मान यही भारतीय जनता पार्टी का मूल उद्देश्य है।

काश्यप ने कहा कि सबका साथ और सबका विकास तथा रतलाम नगर की जनता ने जिस तरह से मुझे समर्थन दिया है उससे मेरा दायित्व बढ़ा है। मैं पूरी जनता का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। उन्होंने विश्वास दिलाता हूं कि जिस भरोसे के साथ सहयोग दिया उसे पूरा करते नया रतलाम बनाएंगे, रतलाम को मालवा ही नहीं, पूरे देश का सबसे विकसित औद्योगिक क्षेत्र बनाएंगे। एक नारा चला था कि ‘भैया जी है तो भरोसा है’, उस पर खरा उतरना मेरी प्रतिबद्धता है।

सभी फोटो एवं वीडियो राकेश पोरवाल (फोटो जर्नलिस्ट)

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।