आदिवासी किसानों और ग्रामीणों के मुद्दों पर BAP का आंदोलन 24 जून को रतलाम में, महारैली और कलेक्टर कार्यलय पर होगा प्रदर्शन
भारत आदिवासी पार्टी 24 जून को रतलाम कलेक्टर कार्यालय पर महा रैली और ज्ञापन प्रदर्शन करेगी। खाद-बीज, वन विभाग, पेट्रोल-डीजल संकट और जर्जर सड़कों सहित कई मुद्दे उठाए जाएंगे।
खाद-बीज में कथित गड़बड़ी, वन विभाग की कार्यप्रणाली, पेट्रोल-डीजल संकट और जर्जर सड़कों के खिलाफ कलेक्टर कार्यालय पर होगा प्रदर्शन
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आदिवासी किसानों, ग्रामीणों एवं आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने 24 जून (बुधवार) 2026 को रतलाम में महा रैली एवं ज्ञापन प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। आंदोलन का नेतृत्व सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार करेंगे। इसमें जिलेभर से किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं आम नागरिक शामिल होंगे।
पार्टी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महा रैली सुबह 11.00 बजे रतलाम कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपेगी। आंदोलन का उद्देश्य आदिवासी अंचल में किसानों और ग्रामीणों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाना है। सैलाना विधायक डोडियार ने आरोप लगाया है कि आदिवासी क्षेत्र के किसान खाद एवं बीज की खरीदी के दौरान लूट और ठगी का शिकार हो रहे हैं।
उन्होंने दावा किया कि संबंधित विभागों के कुछ अधिकारियों की कथित मिलीभगत के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि
ये भी पढ़ें
वन विभाग के रवैये पर भी जताई नाराजगी
विधायक ने वन विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के व्यवहार पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि आदिवासी किसानों के साथ दमनात्मक और भय का माहौल बनाने वाला रवैया अपनाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में असंतोष की स्थिति बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहा है और अब इन मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद की जाएगी।
पेट्रोल-डीजल संकट और बदहाल सड़कें भी प्रमुख मुद्दे
भारत आदिवासी पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को भी गंभीर समस्या बताया है। पार्टी का कहना है कि कई गांवों में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने से किसानों, आम नागरिकों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर सड़कों का मुद्दा भी आंदोलन का प्रमुख हिस्सा रहेगा। पार्टी का आरोप है कि खराब सड़कों के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग समाधान के लिए गंभीर प्रयास नहीं कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें
समस्याओं के समाधान की मांग, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
पार्टी ने मांग की है कि किसानों और ग्रामीणों से जुड़े इन गंभीर मामलों पर तत्काल कार्रवाई की जाए तथा यदि किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
सैलाना विधायक ने कहा कि यह आंदोलन आदिवासी समाज, किसानों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो भारत आदिवासी पार्टी आंदोलन को और व्यापक स्वरूप देने के लिए बाध्य होगी।
बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान
भारत आदिवासी पार्टी ने जिलेभर के किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों से महा रैली में बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी समस्याओं को लोकतांत्रिक तरीके से उठाने की अपील की है।
ये भी पढ़ें








