उत्कृष्टता हुई सम्मानित : कलेक्टर राजेश बाथम तथा अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव का राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने किया सम्मान

मप्र के राज्यपाल ने लोकसभा चुनाव के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने के लिए रतलाम कलेक्टर और अपर कलेक्टर को सम्मानित किया।

Jan 26, 2025 - 00:11
Jan 26, 2025 - 01:46
 0
उत्कृष्टता हुई सम्मानित : कलेक्टर राजेश बाथम तथा अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव का राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने किया सम्मान
रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम और अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव का सम्मान करते राज्यपाल मंगूभाई पटेल।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम तथा अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव को शनिवार को भोपाल में आययोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। अधिकारीद्वय को यह सम्मान जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 सफलतापूर्वक संपन्न कराने तथा उत्कृष्ट निर्वाचन प्रक्रिया के लिए किया गया।

150

500
200

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।