बड़ी खबर ! रतलाम पुलिस विभाग की बड़ी सर्जरी, एसपी अमित कुमार ने 135 पुलिसकर्मियों के किए तबादले, देखें सूची...

रतलाम पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। एसपी अमित कुमार ने उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के 135 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए। कई थानों में नई पदस्थापनाएं।

बड़ी खबर ! रतलाम पुलिस विभाग की बड़ी सर्जरी, एसपी अमित कुमार ने 135 पुलिसकर्मियों के किए तबादले, देखें सूची...
रतलाम एसपी अमित कुमार ने की पुलिस विभाग की बड़ी सर्जरी।

कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए जारी हुए आदेश, उपनिरीक्षक से लेकर आरक्षक स्तर तक व्यापक बदलाव

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले की कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से एसपी अमित कुमार ने पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक (SI), सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कुल 135 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापनाएं दी गई हैं।

पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जारी इस आदेश के तहत जिले के विभिन्न थानों और रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) में पदस्थ कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। आदेश आगामी निर्देश तक प्रभावशील रहेगा। सूची के अनुसार प्रताप सिंह भदौरिया को थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा से थाना शिवगढ़ भेजा गया है। वहीं राकेश मेहरा को थाना माणकचौक से जावरा शहर, कुलदीप डाबी को चौकी प्रभारी हाटपिपल्या से थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा, शांतिलाल चौहान को शिवगढ़ से माणकचौक तथा चंद्रशेखर डिगा को जावरा शहर से चौकी प्रभारी हाटपिपल्या पदस्थ किया गया है।

तबादला सूची में अंगद प्रताप सिंह को थाना माणकचौक से यातायात थाना (जावरा सहायक पुलिस केंद्र), करण सिंह कटारा को यातायात से थाना सरवन तथा लोकेंद्र सिंह डाबर को बिलपांक से थाना माणकचौक में पदस्थ किया गया है।

प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर पर भी व्यापक बदलाव

तबादला सूची में क्रमांक 21 से 50 तक 30 प्रधान आरक्षक तथा क्रमांक 51 से 135 तक 85 आरक्षक शामिल हैं। इन्हें रक्षित केंद्र तथा जिले के विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें स्टेशन रोड, दीनदयाल नगर, आलोट, पिपलोदा, बिलपांक, रावटी सहित कई थाने शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

पुलिस लाइन से मैदानी थानों में भेजा स्टाफ

फेरबदल की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) रतलाम में पदस्थ कई आरक्षकों को मैदानी थानों में पदस्थ किया गया है। इनमें ममता, विनोद मेवाड़ा, ज्योति, कुलदीप, गौरव, वर्षा सिंह, रोहित दसौरिया, रोहित सिंह, जीवनलाल पाटीदार, अनिल रावत और मुकेश भांभर प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इन कर्मचारियों को स्टेशन रोड, दीनदयाल नगर, रिंगनोद और बरखेड़ाकला जैसे थानों में भेजा गया है। माना जा रहा है कि इस कदम का उद्देश्य मैदानी पुलिस बल को मजबूत करना और थानों में उपलब्ध स्टाफ की कमी को दूर करना है।

तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

एसपी कार्यालय द्वारा जारी प्रतिलिपि में सभी संबंधित थाना प्रभारियों तथा कंट्रोल रूम को निर्देशित किया गया है कि संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल नए पदस्थापना स्थल के लिए रवाना किया जाए। साथ ही रक्षित निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि कर्मचारियों की आमद एवं रवानगी की सान्हा दैनिक रिपोर्ट अनिवार्य रूप से पुलिस अधीक्षक कार्यालय को प्रेषित करें।