कोरोना अपडेट : 22 जनवरी को 137 नए पॉजिटिव, 5 से 7 साल तक की 4 बालिकाएं व 10 साल का बालक भी, चाइल्ड लाइन व बाल चिकित्सालय में भी संक्रमित

रतलाम जिले में 22 जनवरी को 137 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। इनमें 5 से 10 साल तक के 7 बच्चे भी शामिल हैं जिनमें से एक बाल चिकित्सालय में भर्ती है। जिला जेल और जिला अस्पताल से भी संक्रमित आए।

Jan 22, 2022 - 22:01
Jan 23, 2022 - 00:22
 0
कोरोना अपडेट : 22 जनवरी को 137 नए पॉजिटिव, 5 से 7 साल तक की 4 बालिकाएं व 10 साल का बालक भी, चाइल्ड लाइन व बाल चिकित्सालय में भी संक्रमित

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कोरोना हालफिहलाल जिले से जाता नजर नहीं आ रहा है। शनिवार को भी 137 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। संक्रमितों में जिला अस्पताल, बाल चिकित्सालय, जिला जेल, सिटी चाइल्ड लाइन और शासकीय मेडिकल कॉलेज के महिला-पुरुष शामिल हैं। बच्चों और किशोरों की संख्या भी काफी है। शनिवार को जिले में फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर और 60 साल से अधिक के गंभीर बीमारी से प्रभावित कुल 965 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।

जनवरी की 22 तारीख को कोरोना का स्कोर 137 रहा। इनमें 5 साल के बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी शामिल हैं। संक्रमितों में जिला अस्पताल के ऑर्थोपैडिक वार्ड में भर्ती 40 वर्षीय पुरुष और 10 वर्षीय एक बालक है। इसके अलावा बाल चिकित्सालय की 5 वर्षीय बालिका का सैंपल भी पॉजिटिव आया है। उनके अलावा अलग-अलग स्थानों की 6 साल की एक और 7-7 की दो बालिकाएं भी हैं। रतलाम के शासकीय मेडिकल कॉलेज से एक और जिला जेल के पांच लोग संक्रमित हुए हैं। पहली बार सिटी चाइल्ड लाइन का एक बालक भी पॉजिटिव आया है जिसकी उम्र 13 साल है।

रतलाम जिले में हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के कोमोरबिडिटी से संबंधित लोगों का प्रिकॉशन डोज़ टीकाकरण किए जाने संबंधी गतिविधियां की जा रही हैं। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशानुसार रतलाम जिले के समस्त हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों का प्रिकॉशन डोज़ 9 माह पूरा होने के आधार पर वैक्सीनेशन किए जाने के निर्देश दिए गए थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया जिले के पंचायत परिसरशासकीय कार्यालयों, परिसरों में कुल 108 स्थानों पर सत्रों का आयोजन किया गया।  255 हेल्थ केयर वर्कर, 233 फ्रंटलाइन वर्कर, 60 वर्ष से अधिक आयु के 273 लोगों एवं 15 से 18 वर्ष की आयु के 23 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।