"प्रज्ञावान" प्रज्ञा ध्यान शिविर 19 से 21 जून तक, डॉ. प्रज्ञा पुरोहित बताएंगी योग से जीने का तरीका

डॉ. अरुण पुरोहित मित्र मंडल द्वारा पुनः योग शिविर आयोजित किया जा रहा है। रविवार को शुरू होगा और 21 जून तक चलेगा।

Jun 18, 2022 - 16:05
 0
"प्रज्ञावान" प्रज्ञा ध्यान शिविर 19 से 21 जून तक, डॉ. प्रज्ञा पुरोहित बताएंगी योग से जीने का तरीका
डॉ. प्रज्ञा पुरोहित, योग प्रशिक्षिका।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम | डॉ. अरुण पुरोहित मित्र मंडल के तत्वावधान में 19 से 21 जून तक "प्रज्ञावान" प्रज्ञा ध्यान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर श्री रामकृष्ण परमहंस विवेकानंद आश्रम, जवाहर नगर में शाम 7:30 से रात 8:30 बजे तक लगेगा।
इस दौरान डेन्टल सर्जन एवं योग प्रशिक्षिका डॉ. प्रज्ञा पुरोहित प्रशिक्षण देंगी। डा. प्रज्ञा पुरोहित ने बताया कि आसन और प्राणायाम तो हम करते आ रहे हैं। इसलिए इस योग दिवस पर ध्यान के माध्यम से हर क्षण योग को जीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। डॉ. अरुण पुरोहित ने शिविर का लाभ लेने का आह्वान किया है।
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।