रतलाम कलेक्टर की मॉनिटरिंग का कमाल : नामांतरण के मामले में रतलाम जिला मध्य प्रदेश में तीसरे स्थान पर, 26449 में 23978 प्रकरण का कर दिया निपटारा

रतलाम जिले को एक और उपलब्धि हासिल हुई है। जिला नामांतरण प्रकरण क निराकरण के मामले में प्रदेश में तीसरे नंबर पर है।

Mar 14, 2023 - 23:38
Mar 14, 2023 - 23:39
 0
रतलाम कलेक्टर की मॉनिटरिंग का कमाल : नामांतरण के मामले में रतलाम जिला मध्य प्रदेश में तीसरे स्थान पर, 26449 में 23978 प्रकरण का कर दिया निपटारा
नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, कलेक्टर-रतलाम।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में रतलाम जिला लगातार प्रगति कर रहा है खासकर राजस्व संबंधी प्रकरणों के निराकरण में। कलेक्टर की नियमित मॉनीटरिंग के चलते रतलाम जिला नामांतरण प्रकरणों के निपटारे में प्रदेश में तीसरे स्थान पर है, जबकि अविवादित बटवारा कार्यों में नौवां स्थान है।

जानकारी के अनुसार चालू राजस्व वर्ष में कुल पंजीकृत नामांतरण प्रकरणों की संख्या 26449 है। इनमें से 23978 प्रकरणों का निपटारा अब तक किया जा चुका है। जिले में 90.66% प्रकरणों का निपटारा होने से रतलाम मध्य प्रदेश के टॉप टेन जिलों में तीसरे स्थान पर है। चालू राजस्व वर्ष में जिले के जावरा तहसीलदार न्यायालय में सर्वाधिक प्रकरण 3178 पंजीकृत हुए। इनमें से 2781 प्रकरणों का निराकरण किया गया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।