निधन/श्रद्धांजलि : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित को पितृ शोक, परिवार ने दिवंगत की स्मृति में 1 लाख रुपए की राशि दान की

रतलाम के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित के पिता श्रीलाल राजपुरोहित का निधन हो गया। परिवार ने उनकी स्मृति में 1 लाख रुपए विभिन्न संस्थाओं, मंदिर और गौशालाओं को भेंट की।

Dec 31, 2024 - 23:45
Dec 31, 2024 - 23:46
 0
निधन/श्रद्धांजलि : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित को पितृ शोक, परिवार ने दिवंगत की स्मृति में 1 लाख रुपए की राशि दान की
स्व. श्रीलाल राजपुरोहित

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित एवं एमआईसी सदस्य पप्पू पुरोहित व सुरेश राजपुरोहित के पिता श्रीलाल राजपुरोहित का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रह्लाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने शोक व्यक्त किया है। पुरोहित परिवार ने दिवंगत की स्मृति में विभिन्न संस्थाओं को राशि दान देकर मिसाल पेश की। 

दिवंगत राजपुरोहित अपने जीवन काल में प्रारंभ से ही सरल, सहज एवं धर्म के प्रति गहरी आस्था रखने वाले व्यक्ति रहे। वे हनुमानजी के परम भक्त थे और अपने जीवन कल में उन्होंने बहुत उतार-चढ़ाव देखते हुए लगभग 45 वर्ष सज्जन मिल में सेवा दी। अधीनस्थों एवं साथियों के लिए मददगार एवं सबके सुख-दुख में सदैव शामिल रहने की अच्छी आदत के कारण राजपुरोहित को सब बाबूजी के नाम से पहचानते थे। उनका अंतिम संस्कार जवाहर नगर मुक्तिधाम पर किया गया। इस दौरान अनेक सामाजिक, राजनीतिक, ट्रेड यूनियन के सदस्य सज्जन मिल के साथियों के साथ राजपुरोहित समाज के नंदलाल राजपुरोहित एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा का संचालन पूर्व एमआईसी सदस्य पवन सोमानी ने किया। 

इन संस्थाओं को दान की राशि

राजपुरोहित परिवार ने उनके धार्मिक, सामाजिक एवं गौशाला के प्रति लगाव को आगे बढ़ते हुए उनकी स्मृति में रुपए 1 लाख रुपए विभिन्न संस्थाओं, मंदिर और गौशालाओं को भेंट की। इनमें बालाजी मंदिर ग्राम तोषीणा (राजस्थान) को 51 हजार, गौशाला ग्राम तोषीणा (राजस्थान) को 11 हजार, बरबड़ हनुमान मंदिर रतलाम को 5 हजार, कुशाभाऊ ठाकरे ट्रस्ट को 5 हजार, अपना घर आश्रम सगोड रोड रतलाम को 5 हजार, लक्कड़ पीठा रतलाम अन्न क्षेत्र को 5 हजार, मानव सेवा समिति रतलाम को 5 हजार, हनुमान ताल बालाजी मंदिर रतलाम 5 हजार, सूर्यमुखी हनुमान मंदिर (वन विभाग) रतलाम को 5 हजार एवं राम भोग के लिए (विशाल शर्मा को) 3100 रुपए की राशि भेंट की।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।