कृपया ध्यान दें ! हनुमान जन्मोत्सव के दृष्टिगत पुलिस ने जारी किया यातयात एवं रुट डायवर्शन प्लान, जान लें आपको कहां से गुजरना है, वाहन कहां रखना है

अगर आप रतलाम में रहते हैं तो यह खबर पढ़ लें क्योंकि बाद में आप ही कहेंगे के पहले क्यों नहीं बनाया।

Apr 1, 2026 - 23:24
Apr 1, 2026 - 23:26
 0
कृपया ध्यान दें ! हनुमान जन्मोत्सव के दृष्टिगत पुलिस ने जारी किया यातयात एवं रुट डायवर्शन प्लान, जान लें आपको कहां से गुजरना है, वाहन कहां रखना है
ट्रैफिक प्लान।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में 02 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर बरबड़ हनुमान मंदिर पर उत्सव होगा। इसमें शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी इजाफा होने की संभावना से पुलिस ने यातायात व्यवस्था और डायवर्सन प्लान तैयार किया है। अगर आप भी मंदिर और मेले में जाने की तैयारी कर रहे हैं तो इस खबर को पढ़ लें कि आपको कहां से होकर जाना है और अपने वाहन कहां रखने हैं। पुलिस ने इस व्यवस्था का पालन करने की अपील नागरिकों से की है।

  • सैलाना से रतलाम शहर की ओर आने वाले भारी वाहन एवं चार व दो पहिया वाहन हनुमान जयंती पर बरबड हनुमान मंदिर में कार्यक्रम के दौरान सेजावता फंटा एवं जावरा अंडर ब्रीज होते हुए शहर में जाएंगे 
  • शिवगढ़ एवं वन विभाग तिराहा से राम मंदिर एवं मेडिकल कॉलेज की ओर आने वाले भारी वाहन एवं चार व दो पहिया वाहन हनुमान जयंती पर बरबड़ हनुमान मंदिर में कार्यक्रम के दौरान सैलाना बस स्टैंड, दो बत्ती, फव्वारा चौक, प्रतापनगर ब्रिज, डी-मार्ट, सेजावता होते हुए जाएंगे
  • सैलाना बस स्टैंड से राम मंदिर, मेडिकल कॉलेज की ओर जाने वाले भारी वाहन एवं चार व दो पहिया वाहन हनुमान जयंती पर बरबड़ हनुमान मंदिर में कार्यक्रम के दौरान दो बत्ती, फव्वारा चौक, प्रतापनगर ब्रिज, डी-मार्ट होते हुए जाएंगे।
  • सुभाष नगर ब्रिज से 80 फिट रोड होते हुए सैलाना की ओर जाने वाले भारी वाहन एवं चार व दो पहिया वाहन हनुमान जयंती पर बरबड़ हनुमान मंदिर में कार्यक्रम के दौरान वरोठ माता मंदिर रिंग रोड होते हुए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

कार्यक्रम में आने वालों की पार्किंग व्यवस्था

  • श्री जी पैलेस चार पहिया वाहन पार्किंग।
  • रघुवीर आश्रम दो पहिया वाहन पार्किंग।
  • अमृत गार्डन पार्किंग।
  • अंजनी धाम पार्किंग।
  • गंगा सागर कॉलोनी पार्किंग।

ये भी पढ़ें

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।