रतलाम : 8 नगरीय के 195 लोगों ने वापस लिए नाम, 598 अब भी मैदान पर, रतलाम के 48 वार्डों के लिए 156 प्रत्याशी अजमाएंगे किस्मत, देखें सूची 

नाम वापसी के बाद रतलाम जिले के 8 नगर निकाय के लिए कुल 598 प्रत्याशी मैदान में हैं। 195 लोगों ने नाम वापस लिए।

Jun 23, 2022 - 00:51
Jun 23, 2022 - 00:52
 0
रतलाम : 8 नगरीय के 195 लोगों ने वापस लिए नाम, 598 अब भी मैदान पर, रतलाम के 48 वार्डों के लिए 156 प्रत्याशी अजमाएंगे किस्मत, देखें सूची 
नगरीय निकाय चुनाव।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के 8 नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले 195 लोगों ने नाम वापस ले लिए हैं। अब कुल 598 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें रतलाम महापौर के 7 और पार्षदों के 156 प्रत्याशी शामिल हैं।

प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरीय निकाय चुनाव के लिए 18 जून तक नाम निर्देशन पत्र डाले गए थे। इसके बाद से नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू हुई थी। आखिरी दिन बुधवार दोपहर 3 बजे तक कुल 195 लोगों ने अपने नाम वापस ले लिए। इनमें रतलाम शहर के 48 पदों के एवज में डाले गए नाम निर्देशन पत्रों में से वापस होने वालों की संख्या 64 है। यहां अब 156 पार्षद प्रत्याशी अभी मैदान में हैं। रतलाम शहर से कुल 12 लोगों ने महापौर पद के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया था जिनमें से आखिरी दिन तक 5 लोगों ने नाम वापस लिए जिससे अब 7 प्रत्याशी शेष रहे हैं।

150

500
200

सबसे कम 1 प्रत्याशी वार्ड 30 में व सर्वाधिक 10 वार्ड 24 में

रतलाम शहर में टिकट वितरण से दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता नाराज हैं। यही कारण है कि अधिकृत प्रत्याशियों के अलावा बागियों ने भी नामांकन दाखिल किए। हालांकि राजनीतिक दलों ने उन्हें साधने की कोशिश जिसमें कुछ जगह सफलता मिली जबकि कुछ में दावेदारों को मनाने का प्रयास सफल नहीं हो सका। शहर का वार्ड क्रमांक 24 ऐसा ही है जहां से सर्वाधिक 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके उलट वार्ड क्रमांक 30 में सिर्फ एक ही प्रत्याशी है जो भाजपा का है। कांग्रेस की ओर से अधिकृत प्रत्याशी के नाम वापस ले लेने से यहां मुकाबला ही नहीं रहा। जिससे भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध जीत मिल गई।

रतलाम महापौर की कुर्सी के लिए इनके बीच है जोर-आजमाइश

महापौर पद के लिए कुल 12 नामांकन दाखिल हुई थे जिनमें से आखिरी दिन तक 5 वापस ले लिए गए। इससे अब 7 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। ये प्रत्याशी हैं भाजपा से प्रहलाद पटेल, कांग्रेस के मयंक जाट, निर्दलीय जनक नागल, भाजपा से बागी अरुण राव, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी से जहीर उद्दीन एडवोकेट, समाजवादी पार्टी से अफरीन बी एवं आम आदमी पार्टी से अनवर खान।

रतलाम शहर से प्रत्याशियों की सूची डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक रें..

Files

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।