स्मरण लौह पुरुष और लौह महिला का ! शहर कांग्रेस ने सरदाल वल्लभ भाई पटेल और इंदिरा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि

शहर कांग्रेस ने 31 अक्टूबर को सरदाल वल्लभ भाई पटेल जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई। वक्ताओं ने दोनों नेताओं के कार्यों का स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Oct 31, 2025 - 21:34
Nov 1, 2025 - 23:02
 0
स्मरण लौह पुरुष और लौह महिला का ! शहर कांग्रेस ने सरदाल वल्लभ भाई पटेल और इंदिरा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते इक्का बैलूत।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । देश के पूर्व गृह मंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का योगदान देश कभी नहीं भुला सकता। सरदार पटेल ने देश की रियासतों का एकीकरण कर राष्ट्र को सशक्त बनाया, वहीं इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश का निर्माण कराया। गांधी अमेरिकी दबाव के आगे जरा भी नहीं झुकीं। उन्होंने बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर आम जनता को आर्थिक शक्ति प्रदान की थी।

यह बात कांग्रेस के नेताओं ने शुक्रवार को सरदार पटेल की जयंती और भारत रत्न इंदिरा गांधी (आयरन लेडी) की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कही। आयोजन शहर कांग्रेस कार्यालय में किया गया था। इसमें सर्वप्रथम कांग्रेसजन ने दोनों महान नेताओं के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किए गए कार्यों का स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इन्होंने किया संबोधित

श्रद्धांजलि सभा को शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पूर्व महापौर पारस सकलेचा, प्रवक्ता सुजीत उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, रामचंद्र धाकड़, यास्मीन शैरानी, सेवादल के के. एल. गौसर, राजनाथ यादव, अमर सिंह शेखावत, इक्का बेलूत आदि ने संबोधित किया। स दौरान वीरेंद्र सिंह राठौर, इकरार, संगीता कांकरिया, हिना खान, प्रदीप राठौर, रोहित मीणा, हेमंत नेका, किशन भामागामी, रजनीकांत व्यास एवं जोएब आरिफ उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।