जावरा-उज्जैन ग्रीनफिल्ड हाई-वे से जुड़ेगा रतलाम-खाचरौद मार्ग, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने की फोर-लेन निर्माण की समीक्षा
मंत्री चेतन्य काश्यप ने म.प्र. सड़क विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड हाईवे से जुड़ने वाले रतलाम-खाचरौद फोरलेन प्रोजेक्ट की समीक्षा की।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम-खाचरौद मार्ग को जावरा-उज्जैन ग्रीनफिल्ड हाई-वे से जोड़ने की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा जल्द क्रियान्वित होने वाली है। इस योजना के तहत फोर-लेन विकसित कर रतलाम-खाचरौद मार्ग को ग्रीनफिल्ड हाई-वे से जोड़ा जाएगा। शुक्रवार को म.प्र. सड़क विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को प्रस्तावित मार्ग निर्माण की योजना से अवगत कराया।
मंत्री काश्यप ने प्रोजेक्ट का ले-आउट देखने के बाद कुछ सुधार के साथ डी.पी.आर. तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री काश्यप को एमपीआरडीसी के डिविज़नल मैनेजर विजय सिंह ने बताया कि जावरा-उज्जैन ग्रीनफिल्ड हाई-वे से जोड़ने के लिए रतलाम-खाचरौद मार्ग फोर-लेन बनेगा। आबादी क्षेत्र वाले गांव में इसे बाहर से बायपास डालकर निकाला जाएगा।
काश्यप ने प्रेजेंटेशन देखने के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एमपीआरडीसी के एजीएम अमित भूरिया आदि मौजूद रहे। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 220 करोड़ की लागत से रतलाम-खाचरौद फोर-लेन निर्माण कर उसे जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड हाई-वे से जोड़ने की घोषणा की थी।
ये भी पढ़ें









