नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार ! 25 फरार, ईनामी और वारंटी आरोपी गिरफ्तार, 5.30 करोड़ की संपत्ति फ्रीज करवाई
रतलाम पुलिस के 15 दिवसीय विशेष अभियान में 25 फरार, ईनामी और वारंटी आरोपी गिरफ्तार। NDPS के 9 प्रकरण दर्ज, अफीम, एमडी, स्मैक और गांजा जब्त। 5.30 करोड़ की संपत्ति फ्रीज कराने की कार्रवाई, 1.20 करोड़ के आदेश जारी।
NDPS एक्ट के 9 नए प्रकरण दर्ज, अफीम, एमडी, स्मैक और गांजा जब्त; 1.20 करोड़ की संपत्ति फ्रीज करने के आदेश जारी, 6 आरोपियों पर PIT-NDPS एक्ट की कार्रवाई
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में नशे के अवैध कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ रतलाम पुलिस ने व्यापक कार्रवाई की है। 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक 25 फरार, ईनामी और गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान NDPS एक्ट के 9 नए प्रकरण दर्ज कर अफीम, एमडी, स्मैक और गांजा जब्त किया। मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित संपत्ति पर शिकंजा कसते हुए 4 आरोपियों की 5 करोड़ 30 लाख रुपए की अचल संपत्ति फ्रीज कराने की कार्रवाई की। 1 करोड़ 20 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज हो चुकी है।
एसपी अमित कुमार के निर्देशन में जिले में नशे के सौदागरों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी ग्रामीण विवेक कुमार लाल और एएसपी शहर राकेश पंद्रो के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी में लंबे समय से फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना है। रतलाम पुलिस द्वारा बीते 15 दिवस के दौरान चलाए गए अभियान में बड़ी सफलता मिली है। विशेष अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9 प्रकरण दर्ज किए गए। विभिन्न प्रकरणों में जारी गैर-जमानती वारंटों की तामिली करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें ईनामी आरोपी भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें
पुलिस को 15 दिन में यह मिली सफलता
- NDPS एक्ट के 9 नए प्रकरण दर्ज कर मादक पदार्थ जब्त किए गए।
- मादक पदार्थों से जुड़े प्रकरणों में फरार चल रहे 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
- 6 गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
- 7 ईनामी आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।
- 4 आरोपियों की 5 करोड़ 30 लाख रुपए की अचल संपत्ति फ्रीज कराने के लिए प्रकरण भेजे गए। इनमें से 1 करोड़ 20 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज करने के आदेश जारी हो चुके हैं।

NDPS एक्ट के नौ प्रकरणों में अफीम, गांजा, एमडी और स्मैक जब्त
- थाना बिलपांक : अपराध क्रमांक 709/2026, दिनांक 31 अक्टूबर 2026, धारा 8/18 NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 210 ग्राम अफीम जब्त की गई। प्रकरण में 2 आरोपी हैं, जिनमें से 1 गिरफ्तार हो चुका है, जबकि दूसरा फरार है।
- थाना दीनदयाल नगर : अपराध क्रमांक 803/2026, दिनांक 31 अक्टूबर 2026, धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत 1 किलो 192.5 ग्राम गांजा जब्त किया गया। प्रकरण में 1 आरोपी शामिल है।
- थाना रावटी : अपराध क्रमांक 742/26, धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गांजे के 9 हरे पौधे जब्त किए गए। इनका कुल वजन 12 किलो 800 ग्राम है।
- थाना जावरा शहर : अपराध क्रमांक 415/26, धारा 8/22, 29 NDPS एक्ट के तहत 9.29 ग्राम एमडी जब्त की गई। मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार किया गया है, जबकि 2 अन्य की तलाश जारी है।
- थाना दीनदयाल नगर : अपराध क्रमांक 815/26, धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत 9.33 ग्राम स्मैक के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
- थाना पिपलौदा : अपराध क्रमांक 427/26, धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत 56 ग्राम स्मैक जब्त कर 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
- थाना पिपलौदा : अपराध क्रमांक 426/26, धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत 54 ग्राम एमडी जब्त कर 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
- थाना रिंगनोद : अपराध क्रमांक 434/26, धारा 8/21, 22 NDPS एक्ट के तहत 40 ग्राम स्मैक और 10 ग्राम एमडी जब्त की गई। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
- थाना बरखेड़ा कला : अपराध क्रमांक 174/26, धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत 507 ग्राम गांजा जब्त कर 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
ये भी पढ़ें
ये भी पढ़ें
NDPS के मामलों में फरार चल रहे 11 आरोपी गिरफ्तार
- गोपाल पिता भग्गा मालवीय, निवासी पिपलिया पीथा। थाना आलोट के अपराध क्रमांक 583/26 में 27 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार।
- सुरेश पिता माणकराम जवर, निवासी बियासर, लोहावट, जोधपुर (राजस्थान)। थाना जावरा के अपराध क्रमांक 190/24 में 22 मार्च 2024 से फरार था। इसे 28 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया गया।
- दीपक पिता चन्द्रप्रकाश नागोरी, निवासी घास बाजार, रतलाम। थाना रिंगनोद के अपराध क्रमांक 187/26 में 29 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार।
- प्रवीण पिता रणछोड़ रबारी, निवासी तरसाली, बड़ोदरा (गुजरात)। थाना आलोट के अपराध क्रमांक 583/26 में 29 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार।
- वसीम पिता शकील खान पठान, निवासी बन्नाखेड़ा। थाना पिपलौदा के अपराध क्रमांक 379/26 में 29 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार।
- जोगिन्दर उर्फ रिंकू पिता अजित सिंह, निवासी पातन, हिसार (हरियाणा)। थाना बरखेड़ा कला के अपराध क्रमांक 90/26 में 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार।
- आमिर पिता आजम खान, निवासी नौगांवा, अरनोद, प्रतापगढ़ (राजस्थान)। थाना नामली के अपराध क्रमांक 273/25 में 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार।
- जफर पिता सलामुद्दीन मंसुरी, निवासी कचनारा, दलौदा, मंदसौर। थाना जावरा के अपराध क्रमांक 359/26 एवं 360/26 में 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार।
- जगदीश बागरी पिता तुलसीराम, निवासी ग्राम दुधिया। थाना आलोट के अपराध क्रमांक 96/26 में 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार।
- चेनसिंह उर्फ कान्हा पिता शंभू सिंह राजपूत, निवासी निम्बाखेड़ी। थाना ताल के अपराध क्रमांक 239/26 में 3 नवंबर 2026 को गिरफ्तार।
- उंकारलाल पिता बापूलाल गुर्जर, निवासी सकतखेड़ी, खाचरौद, उज्जैन। थाना ताल के अपराध क्रमांक 239/26 में 3 नवंबर 2026 को गिरफ्तार।
ये भी पढ़ें
ये भी पढ़ें
NDPS के मामलों में छह गैर-जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी
वी.पी. सिंह उर्फ विश्वनाथ प्रताप सिंह, निवासी नीमच सिटी। थाना जावरा के अपराध क्रमांक 229/21 में 2 हजार रुपए का ईनाम घोषित था। 31 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार।
दीपक पिता भेरूलाल मीणा, निवासी कोटड़ी, प्रतापगढ़ (राजस्थान)। थाना पिपलौदा के अपराध क्रमांक 009/21 में 2 हजार रुपए का ईनाम घोषित था। 1 नवंबर 2026 को गिरफ्तार।
परवेज पिता फारुख पठान, निवासी कोटड़ी, प्रतापगढ़ (राजस्थान)। थाना पिपलौदा के अपराध क्रमांक 009/21 में 2 हजार रुपए का ईनाम घोषित था। 1 नवंबर 2026 को गिरफ्तार।
शुभम पिता सभाजीत उपाध्याय, निवासी परदेशीपुरा, इंदौर। थाना जावरा शहर के अपराध क्रमांक 413/21 में 2 हजार रुपए का ईनाम घोषित था। 1 नवंबर 2026 को गिरफ्तार।
हुमा उर्फ हेमन्त पिता कुवरिया डामोर भील, निवासी थांदला, झाबुआ। थाना जावरा शहर के अपराध क्रमांक 191/17 में 3 हजार रुपए का ईनाम घोषित था। 3 नवंबर 2026 को गिरफ्तार।
सात ईनामी आरोपियों को भी पुलिस ने पकड़ा
जगदीश उर्फ लाला पिता भैरूलाल बागरी, निवासी बासाखेड़ी, मंदसौर। थाना जावरा के अपराध क्रमांक 381/24 में 5 हजार रुपये का ईनाम घोषित था। 27 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार।
मोहसीन पिता इख्तियार खान, निवासी मौलाना आजाद नगर, रतलाम। थाना माणकचौक के अपराध क्रमांक 372/26 में 2 हजार रुपए का ईनाम घोषित था। 31 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार।
श्यामलाल पिता देवराम भील, निवासी पटलावद, दलौदा, मंदसौर। थाना जावरा के अपराध क्रमांक 359/26 एवं 360/26 में 5-5 हजार रुपए का ईनाम घोषित था। 1 नवंबर 2026 को गिरफ्तार।
महेश सेन पिता रमेश सेन, निवासी अरनिया गुर्जर, जावरा। थाना जावरा शहर के अपराध क्रमांक 277/26 में 2 हजार रुपए का ईनाम घोषित था। 1 नवंबर 2026 को गिरफ्तार।
आमीन पिता रुस्तम खान, निवासी मकनपुरा, ताल। थाना ताल के अपराध क्रमांक 239/26 में 5 हजार रुपए का ईनाम घोषित था। 3 नवंबर 2026 को गिरफ्तार।
तस्करी से अर्जित 5.30 करोड़ की संपत्ति फ्रीज कराने की कार्रवाई
रतलाम पुलिस ने नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ केवल गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी है, बल्कि मादक पदार्थों की तस्करी से अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर भी शिकंजा कसना शुरू किया है। अभियान के तहत 4 आरोपियों की कुल 5 करोड़ 30 लाख रुपये की अचल संपत्ति फ्रीज कराने के लिए संबंधित प्रकरण भेजे गए हैं। इनमें से 1 करोड़ 20 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज करने के आदेश जारी हो चुके हैं।
नशे के कारोबार के नेटवर्क पर लगातार जारी रहेगी कार्रवाई








