रतलाम : 14 साल की बच्ची किडनैप, पुलिस ने गुजरात से किया बरामद, रेप के मुख्य आरोपी के साथ उसके पिता व मामा को दबोचा

रतलाम में नाबालिग से जुड़े संगीन अपराध में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए तेज कार्रवाई की है। 14 वर्षीय बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में शिवगढ़ पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पीड़िता को गुजरात के भुज से सुरक्षित बरामद किया गया है।

May 4, 2026 - 23:43
 0
रतलाम : 14 साल की बच्ची किडनैप, पुलिस ने गुजरात से किया बरामद, रेप के मुख्य आरोपी के साथ उसके पिता व मामा को दबोचा
रतलाम जिले की शिवगढ़ पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग को बरामद कर उसका अपहरण करने वाले और रेप करने वाले आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

शिवगढ़ पुलिस ने की कार्रवाई, मुख्य आरोपी, पिता और मामा भी गिरफ्त में; भुज से सुरक्षित दस्तयाबी, POCSO सहित गंभीर धाराएं जोड़ी गईं

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में महिला और बालिका सुरक्षा को लेकर पुलिस की सख्ती अब जमीनी कार्रवाई में भी दिखने लगी है। इसी कड़ी में शिवगढ़ थाना क्षेत्र में दर्ज एक संवेदनशील मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया है। वारदात में शामिल मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

Google NewsFollow Us

फरियादी ने 18 जनवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को 14 जनवरी की शाम करीब 5:30 बजे एक व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके चलते शिवगढ़ पुलिस ने अपराध क्रमांक 011/2026 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले में एसपी अमित कुमार ने एक विशेष टीम गठित की। टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र और लगातार फील्ड वर्क के जरिए सुराग जुटाए। इसी के आधार पर पुलिस टीम गुजरात के भुज तक पहुंची और वहां से बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया।

ये भी पढ़ें

किशोरी बरामद होने पर बढ़ी दाराएं

दस्तयाबी के बाद पीड़िता के बयान और मेडिकल जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर केस को और गंभीर बनाते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87, 64(2)(m), 142 के साथ ही POCSO एक्ट की धारा 5/6 और 5(j)(ii) भी जोड़ दी गईं। पुलिस ने मुख्य आरोपी अनिल उर्फ जीवणा देवदा (20), निवासी माल्दाखेड़ी को गिरफ्तार किया। आरोपी को मदद पहुंचाने में उसका पिता पिता जीवणा उर्फ जीवन देवदा (53) और मामा गौतम कटारा (36), निवासी खेरियारूण्डी, थाना रावटी को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को विधिवत न्यायालय (POCSO एक्ट) रतलाम में पेश किया गया है, जहां से आगे की कार्रवाई जारी है।

मोटरसाइकिल और आभूषण बरामद

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल (MP-43-EK-6614) जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा पीड़िता के चांदी के आभूषण (कमर का छल्ला और हाथ की चूड़ी) भी बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपए है। इस पूरे ऑपरेशन में थाना प्रभारी रणजीत सिंह मकवाना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में उपनिरीक्षक शांतिलाल चौहान, अजमेर सिंह भुरिया, प्रधान आरक्षक अमित त्यागी, दिनेश खीची सहित कई पुलिसकर्मियों ने लगातार प्रयास कर इस केस को सुलझाया।

ये भी पढ़ें

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।