ये बच्ची नहीं चमत्कार है ! 4 साल की जाह्नवी ने “शिव तांडव स्तोत्रम्” सुनाकर बनाए 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, केंद्रीय मंत्री और उपमुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद
रतलाम की 3 साल 11 माह की जाह्नवी सोनी ने “शिव तांडव स्तोत्रम्” का शुद्ध पाठ कर एक साथ 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किए। 8 महीने में दूसरी बड़ी उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सराहा तो उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने नकद इनाम दिया।
उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने “शिव तांडव स्तोत्रम” सुनकर आशीर्वाद स्वरूप दी नकद राशि
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । एक सिद्ध कलाकार के घर में उसकी महज 3 वर्ष 11 माह वर्ष की बेटी भी एक अनूठी कला के क्षेत्र में पारंगत होकर 2-2 बार विश्व रिकॉर्ड हासिल कर ले, तो उसे मां सरस्वती का आशीर्वाद ही माना जाएगा। मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के 28 वर्षीय नरेन्द्र सोनी की बेटी जाह्नवी ऐसी ही बालिका है जिसने सिर्फ 8 माह के भीतर दूसरी बार विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि के लिए उसे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मप्र के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आशीर्वाद दिया।
नरेंद्र सोनी काष्ठ शिल्प में पारंगत हैं। वे विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां को अपने हाथों से बनाते हैं। इन हस्तनिर्मित कलाकृतियों को देखकर लोग अचरज में पड़ जाते हैं। वजह यह कि उनकी कलाकृतियां बोलती सी प्रतीत होती हैं। नरेंद्र ने छोटी सी उम्र में ही इस कार्य में महारथ हासिल कर ली थी। वहीं उनकी बेटी जाह्नवी उनसे भी आगे निकल चुकी हैं। जाह्नवी ने छोटी सी उम्र में ही अपनी प्रतिभा का ऐसा लोहा मनवाया कि लोग अचरज में पढ़ गए हैं। बीते 8 माह में यह दूसरा मौका है जब जाह्नवी ने विश्व रिकॉर्ड बनाकर ना सिर्फ परिवार का नाम रोशन किया, वरन शहर और प्रदेश-भर में ख्याति अर्जित कर रही है।
ये भी पढ़ें
जाह्नवी ने गत 1 सितंबर 2025 को महज 2 मिनट 40 सेकंड में सम्पूर्ण हनुमान चालीसा का पाठ बगैर रुके करके विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इसका श्रेय उसकी दादी उर्मिला देवी सोनी को जाता है। तब जान्वी ने ‘द लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ और ‘द वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड’ अर्जित कर ख्याति प्राप्त की थी। अब उन्होंने मां जया सोनी के मार्गदर्शन में एक और बड़ा कारनामा कर दिखाया है जिसे करने में बड़े-बड़े विद्वानों के भी पसीने छूट जाते हैं। यह कार्य है “शिव तांडव स्तोत्रम” का पाठ। इसका उच्चारण करना आसान नहीं है लेकिन जाह्नवी की मां जया ने महज 2 महीने में ही उसे कंठस्थ करा दिया।
ये भी पढ़ें
शिव तांडव स्तोत्रम् सुनाकर कर बनाए रिकॉर्ड
जाह्नवी ने जब विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने वाली टीम के समझ “शिव तांडव स्तोत्रम्” का पाठ बगैर अटके और शुद्धता के साथ सुनाया, तो सबने दांतों तले उंगली को दबा ली। इसके बाद ‘वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड’, ‘लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ और ‘वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड’ की ओर से दिए गए तीनों विश्व रिकॉर्ड के प्रमाण पत्र केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने भोपाल स्थित निवास पर प्रदान करते हुए सराहना की और आशीर्वाद दिया।
ये भी पढ़ें
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किया दुलार
इस विशिष्ट उपलब्धि से प्रभावित उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने उसे अपनी गोद में बैठाकर दुलार किया और नकद राशि प्रदान कर आशीर्वाद दिया। इस दौरान झानवी के पिता नरेंद्र सोनी, मां जया सोनी, वरिष्ठ पत्रकार रमेश सोनी, समाजसेवी एवं वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड के ज्यूरी मेंबर शैलेन्द्र सिंह सिसौदिया तथा ‘आज हम आ गए’ सोशल मीडिया पेज के मीडिया प्रभारी हर्ष जैन, श्रेया पालीवाल, कमलेश विश्वकर्मा, अजय सिंह मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
2रतलाम की बेटी हेमलता ने साइकलिंग में रच दिया इतिहास, देशभर से आए खिलाड़ियों को पछाड़कर हासिल किया स्वर्ण पदक
3रतलाम की बेटी दिव्यांशी को MBBS की पढ़ाई करने नहीं जाना पड़ेगा शहर से बाहर, होमगार्ड नायक पवन कुमार परिहार की बेटी
4रतलाम की बेटी को सफलता : डॉ. चैताली लालन को आयुर्वेद में MD डिग्री मिलने पर मिला गोल्ड मेडल, भारतीय विद्यापीठ पुणे के 25वें दीक्षांत समारोह में हुई सम्मानित










