5 साल की बच्ची से 42 साल के शाकिर ने किया RAPE, पीड़िता दर्द से चीखी तो भगा दिया, FIR दर्ज
रतलाम जिले के जावरा पुलिस थाने ने 42 वर्षीय एक युवक के विरुद्ध 5 साल की बच्ची से रेप का केस दर्ज किया है। घटना से मुस्लिम समाजजन में रोष व्याप्त है।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश (madhya pradesh) के रतलाम (ratlam) जिले में बन्नाखेड़ा (bannakheda) गांव में दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 42 वर्षीय एक युवक ने आंगन में खेल रही 5 साल की बच्ची को हवस का शिकार बना डाला (ratlam rape of a 5 year old girl 42 year old man commits heinous act)। दर्द से बच्ची की चीख निकली तो आरोपी ने उसे घर भगा दिया। घटना को लेकर मुस्लिम समाज (muslim community) ने आक्रोश जताया है। पुलिस ने ज्यादती (rape) सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार जावरा के औद्योगिक क्षेत्र थानान्तर्गत ग्राम बन्नाखेड़ा निवासी एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि बीती रात करीब 8.00 से 8.30 बजे के दरमियान उसकी 5 वर्षीय बेटी पड़ोसी शाकिर मेवाती के आंगन में खेल रही थी। तभी शाकिर बच्ची को बहला-फुसलाकर घर के अंदर ले गया और उसके साथ ज्यादती की। आरोपी ने बच्ची के साथ मारपीट भी की। शिकायकर्ता का महिला का आरोप है कि घटना के दौरान दर्द से बच्ची की चीख निकल गई। इससे आरोपी ने उसे कपड़े पहनाकर वहां से भगा दिया। पीड़िता रोते हुए घर पहुंची और अपनी मां को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन घायल बच्ची को लेकर जावरा के सरकारी अस्पताल पहुंचे।
ये भी पढ़ें
पीड़िता की मां से अभद्रता भी की
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसने जब बच्ची के साथ हैवानियत को लेकर नाराजगी जताई तो आरोपी ने उसके साथ अभद्रता भी की। इतना ही नहीं उसने पुलिस को शिकायत करने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की जानकारी मिलते ही मुस्लिम समाज के लोग एकट्ठे हो गए थे। उन्होंने रोष जताया। समाजजन और पीड़िता के परिजन ने आरोपि शाकिर का जुलूस निकालने और सख्त से सख्त सजा देने की मांग की। बता दें कि आरोपी की पत्नी की मौत हो चुकी हैं। उसके दो बच्चे हैं।
ये भी पढ़ें
समाज का बड़ा निर्णय, आरोपी का सामाजिक बहिष्कार
इस घटना को लेकर मुस्लिम समाज ने बड़ा फैसला लिया है। सीरत कमेटी जावरा, जावरा के शहर काजी ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आरोपी के सामाजिक बहिष्कार का ऐलान किया है। सीरत कमेटी की ओर से जारी बयान में का गया है कि घटना निहायत अफसोसजनक, शर्मनाक और गैर-इंसानी है। आरोपी शाकिर ने इंसानियत, दीन-ओ-अख़लाक़ की तमाम हदें पार कर दीं। ऐसा शख्स किसी भी सूरत में मुस्लिम समाज का हिस्सा कहलाने लायक नहीं है। शहर काजी और सीरत कमेटी द्वारा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया है और आजमन से अफवाहों से बचने तथा कानून का पूरा साथ देने की अपील भी की है।
यह किया ऐलान
- आरोपी पूर्णतः सामाजिक बहिष्कार किया जाता है।
- कोई भी शख्स उससे किसी किस्म का संबंध, लेन-देन या संपर्क नहीं रखे।
- उसे किसी भी मजलिस, दीनी या सामाजिक आयोजन में शामिल नहीं किया जाए।




