मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मोहन खेड़ा तीर्थ में आचार्य श्रीमद विजय नित्य सेन सूरीश्वर जी से लिया आशीर्वाद,
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मोहनखेड़ा तीर्थ पहुंच कर आचार्य श्रीमद विजय नित्य सेन सूरीश्वर जी से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप भी उपस्थित रहे।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मोहन खेड़ा तीर्थ में रविवार को पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जयंत सेन सूरीश्वर जी मसा के पट्टधर आचार्य देवेश श्रीमद विजय नित्य सेन सूरीश्वर जी की निश्रा में भव्य पारणा महोत्सव मनाया गया। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए।
आचार्य देवेश श्रीमद विजय नित्य सेन सूरीश्वर जी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुण्य सम्राट की प्रतिमा भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप भी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें
2सात समंदर पार अमेरिका में गूंजा नवकार महामंत्र, रतलाम की बेटी ने दुनिया को दिया शांति का संदेश
3MP 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 घोषित : हाईस्कूल में 73.42% और हायर सेकंडरी में 76.01% विद्यार्थी पास, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषित किया परिणाम, बधाई दी
4विश्व शांति और बंधुत्व के लिए हजारों लोगों ने एक साथ किया नवकार महामंत्र का जाप, जीतो रतलाम चैप्टर ने मनाया विश्व नवकार महामंत्र दिवस




