रेलवे अलर्ट ! रतलाम मंडल का यह फाटक दो दिन तक रहेगा बंद, करना होगा वैकल्पिक मार्ग का उपयोग, जानें- वजह

रतलाम रेल मंडल प्रशासन ने मंडल के समपार फाटक को 2 दिन पूर्णतः बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यदि आप इस फाटक से होकर गुजरते हैं तो इस अवधि में वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा।

रेलवे अलर्ट ! रतलाम मंडल का यह फाटक दो दिन तक रहेगा बंद, करना होगा वैकल्पिक मार्ग का उपयोग, जानें- वजह
देवास यार्ड का रेलवे फाटक 2 दिन बंद रहेगा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के देवास यार्ड में स्थित समपार फाटक संख्या 28X पर ट्रैक मशीन से डीप स्‍क्रिनिंग एवं अन्‍य मरम्‍मत कार्य आधुनिक तकनीक से किया जाना है। यह दो दिन तक बंद रहेगा। रेल प्रशासन ने इस दौरान वैकल्पिक मार्ग के उपयोग का सुझाव दिया है।

पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार रेल पथ की संरक्षा एवं सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से समपार फाटक पर मरम्‍मत कार्य होना है। इस कारण देवास यार्ड में स्थित समपार फाटक संख्या 28X सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए 21 एवं 22 मार्च 2026 को पूर्णतः बंद रहेगा। इस अवधि के दौरान सड़क उपयोगकर्ता किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने हेतु अन्य उपलब्ध वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। रेलवे प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्य में सहयोग प्रदान करें।

ये भी पढ़ें