रॉयल इंस्टिट्यूट में फार्मेसी व स्वास्थ्य संबंधी देखभाल के संदेश के साथ मनाया विश्व फार्मेसी दिवस, पोस्टर प्रेजेंटेशन और प्रश्नोतरी का हुआ आयोजन

रॉयल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज रतलाम में विश्व फार्मेसी दिवस मनाया। इस मौके पर फार्मेसी की विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया।

Sep 26, 2024 - 13:24
 0
रॉयल इंस्टिट्यूट में फार्मेसी व स्वास्थ्य संबंधी देखभाल के संदेश के साथ मनाया विश्व फार्मेसी दिवस, पोस्टर प्रेजेंटेशन और प्रश्नोतरी का हुआ आयोजन
रॉयल इंस्टिट्यूट में मनाया विश्व फार्मेसी दिवस।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रॉयल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज में विश्व फार्मेसी दिवस मनाया गया। इस मौके पर पोस्टर प्रेजेंटेशन, प्रश्नोत्तरी और स्वास्थ्य शिविर जैसे आयोजन हुआ। इसमें फार्मेसी के महत्व और स्वास्थ्य संबंधी देखभाल के संदेश प्रसारित किए गए। 

150

रॉयल इंस्टिट्यूट में विश्व फार्मेसी दिवस के अवसर पर फार्मेसी के विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर प्रेजेंटेशन, क्विज कॉम्पिटीशन तथा स्वास्थ्य जांच शिविर जैसे कार्यक्रम हुए। आयोजन की शुरुआत में मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस अवसर पर रॉयल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज के फार्मेसी प्राचार्य डॉ. मनीष सोनी ने बताया कि, इंटरनेशनल फार्मास्यूटिकल फेडरेशन की स्थापना 25 सितंबर 1912 को हुई थी। इस कारण इस दिन विश्व फार्मेसी दिवस मनाया जाता है।

500
200

प्राचार्य सोनी ने बताया कि, फार्मेसिस्ट के बिना औषधियों की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने विद्यार्थियों को फार्मेसी पाठ्यक्रम पूर्ण होने के बाद विभिन्न उपलब्ध करियर ऑप्शन की जानकारी भी दी। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी रहे विद्यार्थियों का चयन भी किया गया। आयोजन में रॉयल कॉलेज के फार्मेसी के विद्यार्थी एवं प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।