रतलाम में हत्या : पंचेड़ गांव में युवक पर चाकुओं से हमला, मौके पर ही हो गई मौता, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

रतलाम जिले के पंचेड़ में अज्ञात आरोपी ने एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Sep 18, 2023 - 20:48
Sep 21, 2023 - 00:54
 0
रतलाम में हत्या : पंचेड़ गांव में युवक पर चाकुओं से हमला, मौके पर ही हो गई मौता, गांव में भारी पुलिस बल तैनात
मृतक आबिद मंसूरी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के नामली थाना क्षेत्र के पंचेड़ में एक युवक की हत्या हो गई। वारदात अज्ञात आरोपी ने चाकू घोंप कर की। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार मृतक आबिद पिता सुल्तान (21) निवासी पंचेड़ है। सोमवार देर शाम किसी अज्ञात युवक ने आबिद पर चाकुओं से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंच गई। एहतियात के तौर पर नामली थाना सहित आसपास से भारी बल बुला कर गांव में तैनात किया गया है।

पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम भेज दिया। मेडिकल कॉलेज में भी भारी पुलिस तैनात की गई। फिलहाल हत्या के कारण आरोपी के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। वारदात के बाद से गांव में अजीब सा भय व्याप्त है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।