आप भी रहे अलर्ट ! बिजली ट्रांसफार्मर से ऑइल चुरा रहे थे चार बदमाश, ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

रतलाम जिले के धमोत्तर के ग्रामीणों ने बिजली ट्रांसफर में ऑइल चुराने वाले 4 चोरों को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर ही है।

Aug 14, 2025 - 01:12
Aug 14, 2025 - 16:58
 0
आप भी रहे अलर्ट ! बिजली ट्रांसफार्मर से ऑइल चुरा रहे थे चार बदमाश, ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नामली थाना क्षेत्र के धमोत्तर गांव में बिजली ट्रांसफार्मर से ऑइल चुराने वाले 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। ग्रामीणों ने आरोपियों को चोरी करते देखा तो उन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध की चोरी की धारा में केस दर्ज किया है।

धम्मोतर गांव में ग्रामीणों को रात में बिजली ट्रांसफार्मर के पास कुछ लोगों को देखा। पास जाकर देखा तो आरोपी ट्रांसफमार्र का ऑइल चुरा रहे थे। ग्रामीणों घेराबंदी कर चोरों को दबोच लिया। वे सभी को लेकर नामली थाने पहुंचे और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने फरियादी दिनेश पिता नंदराम धाकड़ निवासी धम्मोतर की शिकायत पर चारों बदमाशों के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण दर्ज किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस को तीन दिन के रिमांड पर सौंपने के आदेश हुए।

150

500
200

केन और ऑइल हुआ जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पूछताछ की। इसके आधार पर पुलिस ने तलाशी ली और ट्रांसफार्मर से चुराया गया ऑइल, ऑइल भरने के लिए प्लास्टिक की केन, नली तथा ऑइल चोरी में काम आने वाले उपकरण बरामद किए।

गिरफ्तार आरोपी

  1. राजकुमार पिता नागूलाल कीर (45), निवासी रींगनिया, थाना खाचरौद, जिला उज्जैन।
  2. देवेन्द्रसिंह पिता विक्रमसिंह (29), निवासी रींगनिया, थाना खाचरौद, जिला उज्जैन।
  3. भरत पिता देवचन्द पाटीदार (2), निवासी धौंसवास, थाना नामली, जिला रतलाम।
  4. राजू पिता मोहनलाल कीर (52), निवासी धौंसवास, थाना नामली, जिला रतलाम।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।