रतलाम के समाजसेवी महेंद्र गादिया बने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की राज्य स्तरीय कार्यकारिणी में सदस्य बने

रतलाम के समाजसेवी एवं रेडक्रॉस सोसायटी के पूर्व चेयरमैन महेंद्र गादिया को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। गादिया के कार्यों को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है।

Feb 26, 2022 - 22:32
 0
रतलाम के समाजसेवी महेंद्र गादिया बने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की राज्य स्तरीय कार्यकारिणी में सदस्य बने
महेंद्र गादिया, समाजसेवी एवं रेडक्रॉस सोसायटी रतलाम के पूर्व चेयरमैन।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी की राज्य स्तरीय प्रबंध कार्यकारिणी समिति में रतलाम के समाजसेवी महेंद्र गादिया को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। गादिया रेडक्रॉस सोसायटी रतलाम के पूर्व चेयरमैन हैं। उल्लेखनीय है कि गादिया द्वारा पूर्व में रेडक्रॉस तथा अन्य सामाजिक क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट सेवा भावना कार्यों के दृष्टिगत उनका नाम जिले से राज्य स्तरीय प्रबंध समिति सदस्य हेतु प्रेषित किया गया था।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।