रतलाम : शहरी परियोजना क्रमांक एक के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ियों के लिए सहायिका की अनंतिम चयन सूची जारी

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी सहायिकाओं की भर्ती के लिए प्रतिभागियों की अनंतिम सूची जारी की गई है। सूची संबंधित कार्यालय में देखी जा सकती है।

Jun 22, 2023 - 23:03
Jun 22, 2023 - 23:05
 0
रतलाम : शहरी परियोजना क्रमांक एक के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ियों के लिए सहायिका की अनंतिम चयन सूची जारी
आंगनवाड़ी सहायिका। फाइल फोटो

एसीएन टाइम्स @ रतलाम जिला महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना रतलाम शहर क्रमांक 1 के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों सहायिकाओं की भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए चयनित आंगनवाड़ी सहायिका की अनंतिम सूची जारी की गई है।

परियोजना अधिकारी से प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि वार्ड क्रमांक 11 आंगनवाड़ी केंद्र डोंगरे नगर 01 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद एवं वार्ड क्रमांक क्रमशः 9, 11, 26, 29, 35, 36, एवं 37 आंगनवाड़ी केंद्र क्रमशः बऱबड़, डोंगरानगर 01, हाकीमवाड़ा, माहेश्वरी प्रोटींस, राजपूत बोर्डिंग, देवीसिंह की गली, हरिजन बस्ती से रानीपुरा की आंगनवाड़ी सहायिका पद के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका चयन समिति विकासखंड रतलाम शहर द्वारा अनंतिम चयन सूची जारी की गई है। सूची का अवलोकन संबंधित कार्यालय में किया जा सकता है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।