पुरस्कृत करने से बच्चों का मनोबल बढ़ता है, उन्हें भविष्य में और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है- हिना केवलरमानी

भारतीय सिंधु सभा द्वारा सिंधी समाज की 125 मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के अन्य लोगों का अभिनंदन भी किया गया।

Dec 24, 2024 - 17:06
Dec 24, 2024 - 17:20
 0
पुरस्कृत करने से बच्चों का मनोबल बढ़ता है, उन्हें भविष्य में और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है- हिना केवलरमानी
मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करतीं रतलाम रेल मंडल की वाणिज्य प्रबंधक हिना केवलरमानी।

भारतीय सिंधु सभा ने 37वें मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह में रतलाम मंडल की वाणिज्य प्रबंधक ने कहा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रतिभा का प्रदर्शन करने और पुरस्कृत करने के ऐसे आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। इससे भविष्य में उन्हें और अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है। भारतीय सिंधु सभा के इस कार्यक्रम में आकर मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। भविष्य में भी इस तरह के सफल आयोजन करते रहें।

150

500
200

यह बात रतलाम रेल मंडल की वाणिज्य प्रबंधक हिना केवलरमानी ने कही। वे भारतीय सिंधु सभा रतलाम द्वारा स्थानीय गुरु नानक भवन में आयोजित 37वें मेधावी-प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहीं थीं। अन्य अतिथियों के रूप में पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी हीरालाल करमचंदानी, भारतीय सिंधु सभा अध्यक्ष राजू मलकानी, भारतीय सिंधु सभा प्रदेश की नवनियुक्त मंत्री अनीता पाहुजा एवं मुरलीधर अवतानी, रमेश करनानी, विनोद करमचंदानी भी मंचासीन रहे।

बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस स्पर्धा हुई

सर्वप्रथम अतिथियों ने दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया। अतिथियों का स्वागत भारतीय सिंधु सभा प्रदेश महामंत्री संगठन विनोद करमचंदानी एवं भारतीय सिंधु सभा रतलाम शाखा अध्यक्ष राजू मलकानी ने किया। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी सिंधु सभा के महामंत्री जय टेकचंदानी ने दी। अध्यक्ष मलकानी ने विगत वर्षों में हुए कार्यों की जानकारी दी। तत्पश्चात रतलाम सिंधी समाज के नन्हे-मुन्ने बालक-बालिकाओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि हिना केवलरमानी का सम्मान भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा की अध्यक्ष डिंपल भाग्यवानी, महामंत्री नम्रता करनानी व सभी महिला सदस्यों ने किया।

इनका हुआ सम्मान

रतलाम रेल मंडल के ट्रेन मैनेजर ईश्वरलाल भाटिया को अखिल भारतीय इंजीनियरिंग छात्र संगठन के द्वारा आयोजित कार्यशाला में स्वर्ण पदक प्राप्त करने एवं देव विजय शिवानी को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यूसीमास चैंपियन बनने तथा रेलवे के सेवानिवृत्त वरिष्ठ टीसीएन ग्रेड-1 इशूसिंह चौधरानी का सम्मान किया गया।

भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा की नवनिर्वाचित प्रदेश मंत्री अनीता पाहूजा का सम्मान भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा ने किया। भारतीय सिंधु सभा प्रदेश महामंत्री संगठन करमचंदानी को मध्य प्रदेश शासन के द्वारा शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय का जन भागीदारी अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर भारतीय सिंधु सभा रतलाम ने सम्मान किया। बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार वीणा अवतानी, ऊषा देवानंद खत्री, चंदन मोतियानी, राजू मलकानी, रमेश करनानी तथा भाग्यवानी व प्रीतवानी परिवार की ओर से प्रदान किए गए।

इनका रहा उल्लेखनीय सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय सिंधु सभा मुख्य शाखा के अशोक मोटवानी, दीपक झामनानी, विजय कृष्णानी, काली करमचंदानी, नीटू मेघनानी, राजू परयानी, हरीश हेमनानी, भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा की समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। आयोजन में रतलाम शहर सिंधी समाज के वरिष्ठ समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा अध्यक्ष संतोष लालवानी ने किया। संचालन विनोद करमचंदानी एवं अमरलाल वरधानी ने किया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।