7000 विद्यार्थियों की स्पर्धा में रतलाम के साईं श्री एकेडमी ने जीतीं 34 ट्रॉफियां, इश्मिता ग्रुप चैंपियन और समक्ष चैंपियन; अर्शिया का वर्ल्ड कप के लिए चयन
साईं श्री एकेडमी के 37 विद्यार्थियों ने UCMAS नेशनल लेवल एबेकस एवं मेंटल अरिथमेटिक प्रतियोगिता 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 34 ट्रॉफियां हासिल कीं। अर्शिया शेख का वर्ल्ड कप के लिए चयन हुआ।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । देशभर के बच्चों में मानसिक गणित, एकाग्रता और संज्ञानात्मक कौशल विकसित करने के लिए कार्यरत शहर की अग्रणी शैक्षणिक संस्था साईं श्री एकेडमी के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। संस्था के 37 विद्यार्थियों ने UCMAS की 25वीं नेशनल लेवल एबेकस एवं मेंटल अरिथमेटिक प्रतियोगिता-2026 में भाग लिया और विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 34 ट्रॉफियां हासिल कीं।
प्रतियोगिता का आयोजन पिछले दिनों नवी मुंबई के CIDCO Exhibition & Convention Centre, वाशी में किया गया। अंकगणित की इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आए 7,000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी गणना क्षमता, गति, सटीकता और मानसिक एकाग्रता का प्रदर्शन किया।
अर्शिया शेख का वर्ल्ड कप के लिए चयन, सुनीता गहलोत को उत्कृष्टता पुरस्कार
इस उपलब्धि के साथ साईं श्री एकेडमी की छात्रा अर्शिया शेख का UCMAS वर्ल्ड कप के लिए चयन हुआ है। UCMAS वर्ल्ड कप प्रतियोगिता 12 दिसंबर 2026 को कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के साथ होगी। इसमें दुनिया के विभिन्न देशों से चयनित विद्यार्थी हिस्सा लेकर अपनी गति और सटीकता का प्रदर्शन करेंगे।
ऑल इंडिया नेशनल लेवल प्रतियोगिता में साईं श्री एकेडमी की शिक्षिका सुनीता गहलोत को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ें
इन विद्यार्थियों ने हासिल किए ये स्थान
· इश्मिता जाट ने ग्रुप चैंपियन का खिताब हासिल किया, जबकि समक्ष पंवार चैंपियन रहे।
· फर्स्ट रनर-अप में अर्शिया शेख, इरा सक्सेना, मान्यता पांचाल और वियांश विमल शामिल रहे।
· सेकंड रनर-अप आध्याश्री धाकड़, हर्ष चौहान और विराज धाकड़ रहे।
· थर्ड रनर-अप पवि कटारिया, अक्षत सिंह, अन्वी नेमा और मनीत आर्य रहे।
· फोर्थ रनर-अप अचिंत्य प्रजापत, दिव्यांशी मैड़ा, कीर्तिराज सिंह सिसौदिया और अक्षत ओरा रहे।
· फिफ्थ रनर-अप आर्यन पांचाल और प्रेक्षा रायकवार रहे।
मेरिट में भी साईं श्री एकेडमी के विद्यार्थियों का दबदबा
मेरिट श्रेणी में भी संस्था के विद्यार्थियों ने स्थान बनाया। इनमें प्रवर कटारिया, आदिश सिंघाई, आदित्य हरगौड़, चिरायु शर्मा, दर्श पंवार, गौरव पाटीदार, कपीश पंडित, काव्या गुप्ता, रूही गंनवानी, श्लोका डेरेकर, तृषा मरकाम, वंशिका धूत, विनयवर्धन सिंह सिसौदिया, श्रीका पोखरना और प्रतीक सोलंकी शामिल हैं। इसके अलावा गीतांश पाटीदार, टिंकल मेडा और नित्यांश पाटीदार को सांत्वना प्रमाण पत्र प्राप्त हुए।
ये भी पढ़ें
80 फीट रोड स्थित संस्था में हुआ भव्य स्वागत
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले सभी विजेता विद्यार्थियों का साईं श्री एकेडमी, 80 फीट रोड पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रेसिडेंट डॉ. श्वेता विनचुरकर ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए आगामी 12 दिसंबर को श्रीलंका में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
संस्था ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को दी बधाई
संस्था की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर डायरेक्टर विनीता देसाई, राकेश देसाई और प्रेसिडेंट डॉ. श्वेता विनचुरकर ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई और अभिनंदन दिया। इस सफलता में शिक्षिका सुनीता गहलोत, टीना गोहेल, रीतिका जोशी, चारू वाघ, मोनिका दवे तथा साईं परिवार के कुशाग्र तिवारी, प्रियंका जोशी सहित संस्था के सभी सदस्यों के योगदान की सराहना की गई।
ये भी पढ़ें






