SBI CBO Recruitment 2021: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सर्किल बेस्ड ऑफिसर के 1226 पदों पर निकली भर्तियां, यहां जानें डिटेल 

SBI CBO Jobs 2021: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की तरफ से नौकरी की तलाश कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बैंक ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 1226 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. आवेदन प्रक्रिया 9 दिसंबर 2021 से शुरू हो चुकी है. ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवार इन पदों पर 29 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों का चयन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा. इस भर्ती से संबंधित जरूरी बातें जान लीजिए.   भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण तारीखें  ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 9 दिसंबर 2021  आवेदन की अंतिम तारीख- 29 दिसंबर 2021 आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 29 दिसंबर 2021 भर्ती परीक्षा की तारीख- जनवरी 2022 एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख- 12 जनवरी 2022 शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा सर्किल बेस्ड ऑफिसर के इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवारों को क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए. उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट मिलेगी.  CGPSC Recruitment 2021: छत्तीसगढ़ में मेडिकल स्पेशलिस्ट के 641 पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख कल, ऐसे करें अप्लाई इतना है आवेदन शुल्क जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा. एससी, एसटी और दिव्यांगों के लिए आवेदन निशुल्क है. आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए जमा किया जा सकता है.  ऐसे करें आवेदन इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट www.sbi.co.in पर जाना होगा. यहां जब वे Careers के ऑप्शन में जाएंगे, तब उन्हें Current Openings पर क्लिक करना होगा. यहां आपको इस भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म भरने का लिंक मिल जाएगा. अब नोटिफिकेशन में दिए गए स्टेप्स को अपनाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.  यह भी पढ़ेंः NPCIL Recruitment 2021: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में तमाम पदों पर निकली भर्तियां, 10वीं और 12वीं पास करें आवेदन

Dec 10, 2021 - 10:04
 0
SBI CBO Recruitment 2021: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सर्किल बेस्ड ऑफिसर के 1226 पदों पर निकली भर्तियां, यहां जानें डिटेल 

SBI CBO Jobs 2021: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की तरफ से नौकरी की तलाश कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बैंक ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 1226 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. आवेदन प्रक्रिया 9 दिसंबर 2021 से शुरू हो चुकी है. ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवार इन पदों पर 29 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों का चयन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा. इस भर्ती से संबंधित जरूरी बातें जान लीजिए.  

भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण तारीखें 

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 9 दिसंबर 2021 

आवेदन की अंतिम तारीख- 29 दिसंबर 2021

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 29 दिसंबर 2021

भर्ती परीक्षा की तारीख- जनवरी 2022

एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख- 12 जनवरी 2022

शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा

सर्किल बेस्ड ऑफिसर के इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवारों को क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए. उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट मिलेगी. 

CGPSC Recruitment 2021: छत्तीसगढ़ में मेडिकल स्पेशलिस्ट के 641 पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख कल, ऐसे करें अप्लाई

इतना है आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा. एससी, एसटी और दिव्यांगों के लिए आवेदन निशुल्क है. आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए जमा किया जा सकता है. 

ऐसे करें आवेदन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट www.sbi.co.in पर जाना होगा. यहां जब वे Careers के ऑप्शन में जाएंगे, तब उन्हें Current Openings पर क्लिक करना होगा. यहां आपको इस भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म भरने का लिंक मिल जाएगा. अब नोटिफिकेशन में दिए गए स्टेप्स को अपनाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. 

यह भी पढ़ेंः NPCIL Recruitment 2021: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में तमाम पदों पर निकली भर्तियां, 10वीं और 12वीं पास करें आवेदन

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।