ब्रेकिंग न्यूज : शीत लहर के कारण रतलाम में स्कूलों का समय बदला, कलेक्टर राजेश बाथम ने जारी किए आदेश

शीत लहर के चलते रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम ने स्कूल लगने का समय बदलने का आदेश जारी किया है। यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

Dec 11, 2024 - 18:08
Dec 11, 2024 - 18:30
 0
ब्रेकिंग न्यूज : शीत लहर के कारण रतलाम में स्कूलों का समय बदला, कलेक्टर राजेश बाथम ने जारी किए आदेश
रतलाम में स्कूलों का समय बदला।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर राजेश बाथम ने जिले के स्कूलों के लगने के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। अब जिले के नर्सरी से 5वीं तक के स्कूल सुबह 9 बजे से पहले नहीं लग सकेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

शीत लहर के चलते लगातार तापमान में गिरावट आ रही है। इसे देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों के समय में बदलाव का निर्णय जिला प्रशासन द्वारा लिया गया है। बता दें कि भारतीय जनता युवा मोर्चा की रतलाम इकाई द्वारा भी इस संदर्भ में पत्र लिख कर ध्यान आकृष्ट करते हुए कलेक्टर से स्कूल के समय में बदलाव की मांग की गई थी।

150

500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।