अब रतलाम में इस समय पर लगेंगे सभी स्कूल, भीषण गर्मी के चलते कलेक्टर ने जारी किया स्कूल के समय में परिवर्तन का यह आदेश

रतलाम जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव करने का आदेश जारी किए हैं। यह आदेश भीषण गर्मी के चलते जारी किया गया है।

Apr 6, 2022 - 13:08
 0
अब रतलाम में इस समय पर लगेंगे सभी स्कूल, भीषण गर्मी के चलते कलेक्टर ने जारी किया स्कूल के समय में परिवर्तन का यह आदेश

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने स्कूलों के समय में बदलाव करने का आदेश दिया है। यह आदेश 7 अप्रैल से प्रभावशील होगा। इसका परीक्षाओं के समय पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

बुधवार को कलेक्टर पुरुषोत्तम ने ग्रीष्म ऋतु के दौरान लगातार बढ़ रहे तापमान को ध्यान में रखते हुए स्कूलों का समय सुबह 7.30 से दोपहर 12.00 बजे तक का निश्चित किया है। जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूल आगामी व्यवस्था तक इसी समय पर संचालित होंगे। नवोदन और सीबीएसई स्कूल भी इसी समय पर लगेंगे। जारी आदेश में स्पष्ट किया या है सभी परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होती रहेंगी।

150

500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।