पहली ही नजर में DM को दिख गया ऑडिटोरियम का घटिया निर्माण, इंजीनियर से बोले- अगर निर्माण की क्वालिटी ऐसी ही रही तो निलंबित हो जाओगे

सैलाना के एकलव्य आवासीय स्कूल में बन रहे ऑडिटोरियम की गुणवताता को लेकर कलेक्टर ने नारजगी जताई है। उन्होंने इंजीनियर को सस्पेंड करने की चेतावनी दी है।

Jan 27, 2022 - 16:13
Jan 27, 2022 - 17:09
 0
पहली ही नजर में DM को दिख गया ऑडिटोरियम का घटिया निर्माण, इंजीनियर से बोले- अगर निर्माण की क्वालिटी ऐसी ही रही तो निलंबित हो जाओगे
सैलाना में एकलव्य आवासीय स्कूल परिसर में बन रहे ऑडिटोरियम का निरीक्षण करते कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम।

सैलाना के एकलव्य स्कूल आवासीय परिसर में 1 करोड़ रुपए की लागत से बन हो रहा ऑडिटोरियम 

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम गुरुवार को जिले के सैलाना पहुंचे। वहां एकलव्य आवासीय परिसर स्कूल परिसर में 1 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे ऑडिटोरियम निरीक्षण किया। निर्माण की गुणवत्ता घटिया पाए जाने पर सख्त नाराजगी जाती।

कलेक्टर ने तत्काल उज्जैन पदस्थ इंजीनियर चौधरी को कॉल कर सख्त लहजे बोले- इतना घटिया निर्माण कर रहे हो। शासन के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। यदि क्वालिटी ऐसी ही बनी रही तो निलंबित हो जाओगे। कलेक्टर ने इंजीनियर को तत्काल रतलाम आने और गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। इस दौरान सैलाना एसडीएम कामिनी ठाकुर मौजूद थीं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।