स्पोर्ट्स न्यूज : रतलाम चैम्पियन किक्रेट लीग (RCL) 26 मार्च से, मैदान पर 14 टीमें दिखाएंगी दम, विजेता टीम को मिलेगा 1 लाख 51 हजार रुपए का इनाम
रतलाम में स्व. कुशभाऊ ठाकरे स्मृति रतलाम चैम्पियन किक्रेट लीग (RCL) 26 मार्च से 11 अप्रैल तक आयोजित होगी। इस दौरान 46 मैच होंगे। विजेता टीम को 1.51 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्रिकेट का महाकुंभ स्व. कुशभाऊ ठाकरे स्मृति रतलाम चैम्पियन किक्रेट लीग (RCL) का 26 मार्च को शुभारंभ होगा। समारोहपूर्वक शुभारंभ शाम 7.00 बजे नेहरू स्टेडियम पर होगा। 11 अप्रैल तक चलने वाली स्पर्धा में 14 टीमें भाग लेंगी।
यह जानकारी रतलाम चैंम्पियन लीग (RCL) आयोजन समिति के संरक्षक महेन्द्र कोठारी, प्रदीप उपाध्याय, संयोजक विकास कोठारी, यतेंद्र भारद्वाज, सचिव जयेश राठौर, सुनील सारस्वत, सहसचिव राहुल जाधव एवं कोषाध्यक्ष मनीष शर्मा ने एक संयुक्त विज्ञप्ति में दी। पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से स्व. कुशभाऊ ठाकरे स्मृति रतलाम चैम्पियन किक्रेट लीग (RCL) का आयोजन किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें
कुल 46 मैच होंगे, रोज 3 मुकाबले होंगे
पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी लीग मैच खेले जाएंगे। फाइनल सहित कुल 46 मैच होंगे। रोज 3 मैच खेले जाएंगे। इसमें विजेता टीम को 1 लाख 51 हजार रुपए तथा उपविजेता टीम को 75 हजार रुपए का पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। सभी मैच में स्व. श्यामा महेन्द्र ओझा की स्मृति में मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रतोयोगिता में मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार भी दिया जाएगा। भी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रतिदिन तीन मैच खेले जाएंगे।
ये भी पढ़ें
इन्होंने की अपील
आयोजन समिति के परामर्शदाता पूर्व रतलाम केसरी गौरव जाट पहलवान, समाजसेवी संजय शर्मा, पूर्व पार्षद देवशंकर पांडेय, भास्कर दर्पण सम्पादक अनिल पांडेय, समाजसेवी दिनेश राठौर, राजेश चौहान, पूर्व खेल अधिकारी जोस चाको, किक्रेट कोच लोकपाल सिंह सिसौदिया ने शहरवासियों से शुभारम्भ समारोह में उपस्तिथ होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।




