क्राइम न्यूज : रतलाम जिले के खारवाकला में हुई 1.80 लाख की चोरी का खुलासा, पड़ोसी ने छत के रास्ते घर में घुसकर की थी वारदात

रतलाम जिले के खारवाकला में हुई चोरी के मामले में ताल पुलिस ने फरियादी के पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से लगभग 1.80 लाख रुपए मूल्य का चोरी का माल भी बरामद किया गया है।

Mar 25, 2026 - 19:08
Mar 25, 2026 - 19:09
 0
क्राइम न्यूज : रतलाम जिले के खारवाकला में हुई 1.80 लाख की चोरी का खुलासा, पड़ोसी ने छत के रास्ते घर में घुसकर की थी वारदात
रतलाम जिले के खारवाकला में हुई चोरी का आरोपी गिरफ्तार।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले की ताल पुलिस ने खारवाकला में हुई नकबजनी की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में फरियादी के पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 17.03.2026 को फरियादी आनंद पिता स्व. दिनेश पांचाल, निवासी ग्राम खारवाकला ने ताल पुलिस थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि 16-17 मार्च 2026 की दरमियानी रात अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर का ताला तोड़कर नगदी एवं सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए हैं। चुराए गए सामान में चांदी का कंदोरा, चांदी की पायजेब, सोने की अंगूठी (कुल अनुमानित कीमत ₹1,50,000) तथा नकद 30,000 रुपए शामिल हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें

छत के रास्ते घर में घुस कर की वारदात

चोर का पता लगाने के लिए निरीक्षक स्वराज डाबी के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। टीम ने आसपास के व्यक्तियों से पूछताछ की। तकनीकी साक्ष्य एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही अंकित पिता कालूराम पांचाल, निवासी ग्राम खारवाकला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने पड़ोसी आनंद पांचाल की छत से घर में प्रवेश कर कमरे का ताला तोड़ा और नकदी व आभूषण चुरा लिए थे। पुलिस आरोपी चुराया गया माल भी बरामद कर लिया है।

ये भी पढ़ें

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।