राज्य स्तरीय पदक प्राप्त 12 खिलाड़ियों को कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने खेलवृत्ति प्रदान की

राज्य स्तरीय खेल स्पर्धाओं में उतकृष्ट प्रदर्शन कर पद पाने वाले 12 खिलाड़ियों को कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने खेलवृत्ति के चेक प्रदान किए।

Mar 30, 2025 - 16:44
 0
राज्य स्तरीय पदक प्राप्त 12 खिलाड़ियों को कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने खेलवृत्ति प्रदान की
पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेलवृत्ति प्रदान करते कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप।

खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ी लाभांवित

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने राज्य स्तरीय पदक प्राप्त 12 खिलाड़ियों को खेलवृत्ति प्रदान की। मंत्री काश्यप ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतिक स्वरूप चेक प्रदान किया। यह खेलवृत्ति मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2024-25 में खेल एवं युवक कल्याण विभाग की ओर से प्रदान की गई।

खेलवृत्ति प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में प्रथम रणवीर मेव - शूटिंग, बलराम मौर्य - कुश्ती, द्वितीय भगतसिंह एवं मोहित जोगचंद - बास्केट बॉल, शिवम जाट - सॉफट बॉल, देवेश शर्मा - एथलेटिक्स, तृतीय स्थान पर काजल रजत, राधिका मौर्य एवं साक्षी रावल - कुश्ती, जयप्रित सिंह सलूजा - हैंडबॉल, मुस्कान बौरासी - रकबी एवं चहत कुंवर ने वू-शू में रतलाम जिले का नाम रोशन कर उक्त स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी रुचिका शर्मा एवं खेल प्रशिक्षक जितेंद्र धूलिया भी उपस्थित रहे।

19 वर्ष के कम उम्र के खिलाड़ियों की दी जाती है खेलवृत्ति

खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा 19 वर्ष से कम उम्र के राज्य स्तरीय पदक प्राप्त खिलाड़ियों को खेलवृत्ति प्रदान की जाती है, जिसमें रतलाम के 12 खिलाड़ी सम्मानित हुए। खेलवृत्ति पाने वालों प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दो खिलाड़ियों को 10-10 हजार, द्वितीय स्थान वाले चार खिलाड़ियों को 8-8 हजार एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छह खिलाड़ियों को 6-6 हजार रुपए प्रदान किए गए।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।