RE-NEET 2026 : बायोलॉजी आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स ने थोड़ा छकाया, परीक्षार्थियों के चेहरों पर दिखा आत्मविश्वास

रतलाम जिले के ताल थाना क्षेत्र के ग्राम कोटड़ी में किसान राजेन्द्रसिंह डांगी की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ विवाद और सामाजिक रंजिश बना कारण।

RE-NEET 2026 : बायोलॉजी आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स ने थोड़ा छकाया, परीक्षार्थियों के चेहरों पर दिखा आत्मविश्वास
RE-NEET में शामिल हुए परीक्षार्थी।

एसपीएन टाइम्स @ रतलाम । राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित RE-NEET 2026 परीक्षा रतलाम सहित देशभर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। रतलाम रेंज के 9 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 3200 से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। दोपहर 2.00 से शाम 5.15 बजे तक चली परीक्षा के बाद जब परीक्षार्थी केंद्रों से बाहर निकले तो उनके चेहरे पर संतोष और आत्मविश्वास साफ दिखाई दे रहा था।

रतलाम में परीक्षा का आयोजन केंद्रीय विद्यालय, रेलवे हायर सेकंडरी स्कूल, जवाहर हायर सेकंडरी स्कूल, स्वामी विवेकानंद वाणिज्य महाविद्यालय, कन्या महाविद्यालय, पीएम एक्सिलेंस कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, उत्कृष्ट स्कूल, महारानी लक्ष्मीबाई हायर सेकंडरी स्कूल एवं कन्या शिक्षा परिसर बिबड़ौद केंद्रों पर हुआ।

अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत ने परीक्षा का विश्लेषण करते हुए बताया कि इस वर्ष का RE-NEET पेपर विद्यार्थियों के लिए अपेक्षाकृत संतुलित एवं स्कोरिंग रहा। पेपर अपेक्षाकृत आसान रहने के कारण इस वर्ष कट-ऑफ में मामूली वृद्धि देखने को मिल सकती है। हालांकि, अंतिम कट-ऑफ NTA एवं काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद अब विद्यार्थियों के लिए सही रणनीति बनाना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें

प्रश्नपत्रों की स्थिति

बायोलॉजी : सबसे आसान और पूरी तरह NCERT आधारित

विद्यार्थियों की प्रतिक्रिया के अनुसार बायोलॉजी सेक्शन काफी आसान रहा। अधिकांश प्रश्न सीधे NCERT से पूछे गए थे, जिससे अच्छी तैयारी करने वाले छात्रों को अधिक अंक प्राप्त करने में सुविधा होगी।

केमिस्ट्री : मॉडरेट स्तर की

केमिस्ट्री में ऑर्गेनिक एवं इनऑर्गेनिक के साथ फिजिकल केमिस्ट्री के प्रश्नों का संतुलित मिश्रण देखने को मिला। विषय का स्तर मध्यम रहा।

फिजिक्स : अवधारणात्मक साथ थोड़ी कठिन

फिजिक्स में कुछ प्रश्नों ने विद्यार्थियों की अवधारणात्मक समझ की परीक्षा ली, हालांकि कुल मिलाकर पेपर अत्यधिक कठिन नहीं था। अच्छे अभ्यास वाले विद्यार्थी इस सेक्शन में बेहतर प्रदर्शन कर पाए होंगे।

अनुमानित कट-ऑफ

सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (GN-OBC) : 570+ अंक

अनुसूचित जाति (SC) : 460+ अंक

अनुसूचित जनजाति (ST) : 360+ अंक

ये भी पढ़ें

विशेषज्ञ सलाह : परीक्षा के बाद क्या करें विद्यार्थी?

1. मानसिक विश्राम लें : लगातार तैयारी और परीक्षा के दबाव के बाद 1-2 दिन स्वयं को आराम दें। परिवार एवं मित्रों के साथ समय बिताएं।

2. संभावित स्कोर का मूल्यांकन करें : उत्तर कुंजी एवं OMR के आधार पर अपने संभावित अंक का आकलन करें और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करें।

3. काउंसलिंग की तैयारी शुरू करें : MCC एवं राज्य स्तरीय काउंसलिंग की वेबसाइटों पर नियमित नजर रखें तथा आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें।

4. कॉलेज एवं कोर्स विकल्पों का अध्ययन करें : सरकारी, निजी, डीम्ड यूनिवर्सिटी तथा विभिन्न मेडिकल एवं हेल्थ साइंस कोर्सों की जानकारी एकत्रित करें।

5. वैकल्पिक विकल्प भी रखें तैयार : यदि अपेक्षित रैंक नहीं मिलती है तो BDS, BAMS, BHMS, BUMS, BPT, B.Sc. Nursing जैसे विकल्पों पर भी विचार करें।

6. सकारात्मक सोच बनाए रखें : NEET एक अत्यधिक प्रतिस्पर्धी परीक्षा है। परिणाम चाहे जैसा भी हो, धैर्य, सकारात्मक सोच और सही मार्गदर्शन भविष्य की सफलता का आधार बनते हैं।

यह परीक्षा नहीं, महत्वपूर्ण अवसर

"RE-NEET केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में प्रवेश का महत्वपूर्ण अवसर है। सही रणनीति, धैर्य और मार्गदर्शन के साथ विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।"

-डॉ. राकेश कुमावत

डायरेक्टर- अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट, शास्त्री नगर, रतलाम

ये भी पढ़ें