प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी 22 फरवरी को रतलाम आएंगे, वे राहुल गांधी की न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक लेंगे

राहुल गांधी की प्रस्तावित न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी रतलाम में पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।

Feb 19, 2024 - 23:00
 0
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी 22 फरवरी को रतलाम आएंगे, वे राहुल गांधी की न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक लेंगे
जीतू पटवारी, मप्र कांग्रेस अध्यक्ष।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी 22 फरवरी को रतलाम आएंगे। वे यहां रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण और सैलाना में बैठकें लेंगे।

150

यह जानकारी शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने दी। उन्होंने बताया प्रदेश अध्यक्ष पटवारी यहां राहुल गांधी की आगामी दिनों में प्रस्तावित न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर रतलाम शहर में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं  की बैठक लेंगे। कटारिया ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी से बैठक में उपस्थित होने का आह्वान किया है।

500
200

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।