प्रदेश स्तरीय रोजगार मेला 12 जनवरी को, जिला पंचायत सीईओ को बनाया नोडल अधिकारी, कलेक्टर ने अधिकारियों को दायित्व सौंपे

प्रदेश के अन्य जिलों सहित रतलाम जिले में भी 12 जनवरी को रोगजार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी।

Jan 11, 2022 - 01:35
 0
प्रदेश स्तरीय रोजगार मेला 12 जनवरी को, जिला पंचायत सीईओ को बनाया नोडल अधिकारी, कलेक्टर ने अधिकारियों को दायित्व सौंपे

एसीएन टाइम्स @ रतलाम शासन द्वारा प्रदेश स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह 12 जनवरी को प्रदेश के सभी जिलों में होगा। रतलाम में बरबड़ स्थित विधायक सभाग्रह में रोजगार मेला लगेगा। इसके लिए कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने अधिकारियों को दायित्व सौंपे।

सीईओ जिला पंचायत जमुना भिडे को आयोजन का नोडल अधिकारी बनाया गया है। निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया को कार्यक्रम स्थल की सम्पूर्ण व्यवस्था, महाप्रबंधक उद्योग विभाग मुकेश शर्मा को अतिथियों के लिए बैठक व्यवस्था, दीप प्रज्ज्वलन, आमंत्रण-पत्र एवं स्वरोजगारियों से चर्चा, जिला अग्रणी बैंक अधिकारी दिलीप सेठिया को बैंकों से समन्वय कर ऋण स्वीकृति एवं वितरण पत्र, बैंकिंग संबंधी सुविधाओं, संभावनाओं संबंध स्टाल लगवाने का काम सौंपा। परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अरुण कुमार पाठक को नगर पालिका परिषद् से ऋण स्वीकृति, वितरण पत्र प्राप्त करना, उपसंचालक पशुपालन श्री मनोज शर्मा को बैठक व्यवस्था, मंच संचालन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे को कोविड-19 की जांच हेतु स्टाफ की व्यवस्था, जिला परियोजना प्रबंधक एनआरएलएम हिमांशु शुक्ला को मंच व्यवस्था, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तैयार करने, प्रदर्शनी लगवाने तथा हितग्राहियों हेतु स्वल्पाहार की व्यवस्था करने का दायित्व सौंपा गया।

इसी तरह महिला बाल विकास अधिकारी रजनीश सिन्हा को कन्या पूजन हेतु कन्याओं को लाने तथा पूजन सामग्री की व्यवस्था करने, आईटीआई प्राचार्य यू.पी. अहिरवार को विभिन्न विभागों की स्टाल प्रदर्शनी, टीवी स्क्रीन, सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग पी. कनेल को मंच साजसज्जा, हार-फूल, गुलदस्तों की व्यवस्था, सहायक प्रबंधक उद्योग नीरज बरकडे को हितग्राहियों को लाने तथा सफल उद्यमियों को आयोजन स्थल पर पदर्शनी लगवाने का दायित्व सौंपा है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।