अनमोल एप को लेकर लापरवाही दर्ज करने वाली दो एएनएम की एक-एक वेतनवृद्धि रोकने के आदेश

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी जिले की दो एएनएम का वेतन रोकने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई काम में लापरवाही बरतने पर की गई है।

Jun 2, 2023 - 00:14
 0
अनमोल एप को लेकर लापरवाही दर्ज करने वाली दो एएनएम की एक-एक वेतनवृद्धि रोकने के आदेश
एएनएम की वेतन वृद्धि रोकने का आदेश।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  अनमोल पोर्टल में गर्भवती माताओं एवं बच्‍चों की ऑनलाइन प्रविष्टि करना जरूरी है। इसके आधार पर हितग्राहियों को मुख्‍यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता एवं जननी सुरक्षा योजना का लाभ मिलेगा। इसमें लापरवाही बरतने पर दो एएनएम का वेतन रोकने के आदेश कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने दिए हैं।

रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र कमेड़ की एएनएम सुशीला पाण्‍डर एवं उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र बांगरोद की एएनएम श्‍वेता सोलंकी द्वारा अनमोल एप में गलत प्रविष्टि के कारण हितग्राहियों को लाभ नहीं मिल सका। इस क्रम में सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे द्वारा दोनों एएनएम की एक–एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश जारी किए गए हैं। सीएमएचओ डॉ. ननावरी ने बताया कि अनमोल एप में कम प्रविष्टि,  प्रविष्टि नहीं करने, कार्य में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर दंडात्‍मक कार्यवाही की जाएगी।

150
500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।