श्री योगीन्द्र सागर कॉलेज की छात्राओं ने बीबीए परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन, गौरी पाटीदार ने 83.50% अंक के साथ हासिल की पहली रैंक
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की बीबीए परीक्षा में SYSITS रतलाम की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। गौरी पाटीदार ने 83.50% के साथ प्रथम रैंक हासिल की।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । छोटे शहरों के विद्यार्थी भी शिक्षा और प्रोफेशनल कोर्स के क्षेत्र में किसी से पीछे नहीं हैं। यह बात श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (SYSITS), रतलाम के संस्थापक गोपालप्रसाद शर्मा ‘टंच’ बाऊजी ने कही। वे सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन द्वारा घोषित बीबीए तृतीय वर्ष 2025-26 परीक्षा परिणाम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों की उल्लेखनीय सफलता पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।
बता दें कि, विश्वविद्यालय परीक्षा परिणाम में श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, रतलाम की छात्रा गौरी पाटीदार ने 83.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहली रैंक हासिल की। वहीं दूसरी रैंक पर दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से स्थान बनाया। अर्पिता जैन ने तथा निहारिका पांचाल ने 83.30 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित की। वहीं हिमांशी पटेल 82 प्रतिशत अंक के साथ तीसरी रैंक पर रहीं।
महाविद्यालय के निदेशक डॉ. लोकेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि संस्था अपने मूल मंत्र “विद्या ददाति संपूर्णत्वम्” को चरितार्थ करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। चेयरमैन भरत शर्मा ‘टंच’ ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थी अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं। सहसंचालक उमेश शर्मा एवं सहसंचालक वरदान शर्मा ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।
डीन एकेडमिक प्रो. गोविंद झंवर ने कहा कि संस्था विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अकादमिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। बीबीए विभाग प्रभारी प्रो. रश्मि चौहान, प्रो. मनीषा राठौर, प्रो. अंशिता शर्मा, प्रो. शैलेश शाह एवं समस्त स्टाफ ने सफल विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
ये भी पढ़ें









