रॉयल कॉलेज का शानदार रिजल्ट: BBA-BCA में विद्यार्थियों ने लहराया परचम, कई छात्रों ने हासिल किए 85% से अधिक अंक

सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय द्वारा घोषित BBA और BCA तृतीय वर्ष परीक्षा परिणामों में रॉयल कॉलेज रतलाम के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कई छात्रों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया।

May 20, 2026 - 15:19
 0
रॉयल कॉलेज का शानदार रिजल्ट: BBA-BCA में विद्यार्थियों ने लहराया परचम, कई छात्रों ने हासिल किए 85% से अधिक अंक
रॉयल स्कूल के प्रतिभावान विद्यार्थी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम सम्राट विक्रमादित्य विश्विद्यालय, उज्जैन द्वारा बीबीए (BBA) एवं बीसीए (BCA) तृतीय वर्ष के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। इसमें रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज (रॉयल कॉलेज) के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। दोनों ही पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों ने शानदार अंक अर्जित कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विद्यार्थियों ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं प्राध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं प्राध्यापक वर्ग को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि, "विद्यार्थियों का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन उनकी प्रतिभा, निरंतर मेहनत तथा संस्थान के श्रेष्ठ शैक्षणिक वातावरण का प्रतिफल है। संस्थान सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं उनके सर्वांगीण विकास हेतु सर्वोत्तम मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

बीबीए में इन्होंने किया कमाल

गुगालिया ने बताया कि बी.बी.ए. (BBA) तृतीय वर्ष में उम्मेहानी पिता शब्बीर हुसैन खामोशी ने 87.80% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अल्जीना पिता मोहम्मद अफजल खान ने 86.80% अंक लाकर द्वितीय तथा निशिता पिता परमेश्वर पाटीदार ने 86.20% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया है।

ये भी पढ़ें

बीसीए में इनका जलवा

इसी प्रकार बी.सी.ए. (BCA) तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में अशिका पिता आत्माराम पांचाल ने 86.20% अंक अर्जित कर प्रथम स्थान, दीप्ति पिता राकेश कुशवाह ने 84.00% अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा प्रांजल पिता संजय शर्मा ने 82.30% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया है।

इन्होंने दी बधाई और सुभकामनाएं

विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर संस्था के प्रबंधन संकाय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण मंत्री, कंप्यूटर संकाय की एचओडी दीपिका कुमावत एवं प्राध्यापक डॉ. अमित शर्मा, प्रो. मृदुला उपाध्याय, प्रो. निर्मल जाधव, प्रो. गरिमा मिश्रा, प्रो. आंचल नागल, प्रो. कृष्णकांत प्रजापत, प्रो. कहकशां चिश्ती, प्रो. प्रियंका दवे, प्रो. श्रद्धा रानी परमार, प्रो. मीनाक्षी गोयल, प्रो. मिताली पुरोहित, प्रो. यक्षेंद्र हेरोड, प्रो. प्रांजल गौतमी सहित कॉलेज के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ ने भी सभी सफल विद्यार्थियों की सराहना करते हुए हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की कामना की है।

ये भी पढ़ें

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।