महिला काफी देर तक समझती रही कि बिस्तर में पति है, चेहरे पर नजर पड़ी तो पता चला कोई और रेप कर रहा था, आरोपी गिरफ्तार

आलोट थाना क्षेत्र में एक महिला से ज्यादती का मामला सामने आया है। शुरुआत में काफी देर तक महिला यही समझती रही कि बिस्तर में उसके साथ उसका पति है। बाद में पता चला कि वह कोई और था। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ज्यादती का केस दर्च किया।

Feb 26, 2022 - 23:54
 0
महिला काफी देर तक समझती रही कि बिस्तर में पति है, चेहरे पर नजर पड़ी तो पता चला कोई और रेप कर रहा था, आरोपी गिरफ्तार

घटना के दौरान सास व दो बच्चे पीछे के कमरे में और पति दूसरे कमरे में सो रहा था

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के आलोट थाने में 35 वर्षीय एक महिला ने 21 वर्षीय युवक के विरुद्ध उसके साथ बलात्कार करने की शिकायत दर्ज कराई है। महिला के अनुसार कमरे में अंधेरा होने से वह पहचान नहीं पाई कि उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले उसका पति नहीं कोई और है। अचानक चेहरा देखा तो शोर मचाया। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध ज्यादती का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रात में उसकी सास अपने दो छोटे पोतों के साथ पीछे के कमरे में सोई थी। उसका पति दूसरे कमरे में सो रहा था। तड़के करीब 4 बजे एक आदमी उसके बिस्तर में घुस गया। चूंकि कमरे की लाइट बंद इसलिए वह उसे पहचान नहीं सकी। उसे काफी देर तक यही लगा कि उसका पति है। अचानक उसे उस आदमी का चेहरा दिखा तो पता चला कि वह उसका पति नहीं कोई अन्य है। यह पता चलते ही महिला ने शोर मचा दिया।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके शोर मचाते ही आरोपी व्यक्ति भागने लगा। उसका शोर सुन कर पीछे कमरे में सोई उसकी सास व बच्चे और दूसरे कमरे में सो रहे उसके पति भी उठ गए। आरोपी व्यक्ति महिला और उसके पति को धक्का देकर भागने में सफल हो गया।

कोर्ट से हुए जेल भेजने के आदेश

पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर 21 वर्षीय आरोपी युवक लवेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 450 व 323 की धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजने के आदेश हुए।

 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।