सफलता ! 70 ग्राम MDMA ड्रग के साथ मंदसौर के तीन आरोपी गिरफ्तार, बिना नंबर की मोटरसाइकिल से ला रहे थे

रतलाम की पिपलौदा पुलिस ने मंदसौर जिले के तीन युवकों को करीब 7 लाख रुपए की MDMA ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है।

सफलता ! 70 ग्राम MDMA ड्रग के साथ मंदसौर के तीन आरोपी गिरफ्तार, बिना नंबर की मोटरसाइकिल से ला रहे थे
एमडीएमए के साथ गिरफ्तार हुए आरोपी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पिपलौदा पुलिस ने मादक पदार्थ MDMA की तस्करी के आरोप में मंदसौर जिले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल से मादक पदार्थ लेकर आ रहे थे। पुलिस ने मादक पादार्थ के साथ ही मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

जानकारी के अनुसार 26.02.2026 की रात पिपलौदा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अज्ञात व्यक्ति बिना नम्बर की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल से MDMA ड्रग लेकर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने सुजापुर फंटा-पंचेवा पर घेराबंदी की। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल सवार मोइन पिता लतीफ मोहम्मद (20) निवासी स्टेशन रोड दलौदा जिला मंदसौर के कब्जे से 70 ग्राम MDMA बरामद हुआ। पुलिस ने एमडीएमए और बाइक जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें

दो और आरोपी भी शामिल

प्रकरण में विवेचना के दौरान वारदात में अन्य आरोपी आशिफ पिता सलीम मंसूरी (21) निवासी ग्राम कचनारा थाना दलौदा और अयान पिता मोइन मंसूरी (20) निवासी करीम कॉलोनी स्टेशन रोड दलौदा जिला मंदसौर को भी शामिल होने की जानकारी मिली। इससे पुलिस ने इन दोनों को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Google NewsFollow Us

इनकी भूमिका सराहनीय रही

तस्करों की धरपकड़ में निरीक्षक रमेश कोली (थाना प्रभारी पिपलौदा), उप निरीक्षक राजू मखोड़, उप निरीक्षक इन्द्रपाल सिंह राठौर, सउनि कैलाश बोराना, प्रधान आरक्षक अनिल डोडियार, आरक्षक राहुल लोहार, सोनपाल सिंह, आरक्षक प्रेम मस्कोले, कमल सिंह, अभय चौहान, सतीष परमार, जितेन्द्र माली, सैनिक अशोक कुमावत की सराहनीय भूमिका रही।