MP के 25 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी, कई शाखाओं के SP को जिलों में ASP बनाया, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश के गृह विभाग ने प्रदेश के 25 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है। इसमें विभिन्न शाखाओं के एसपी, जिलों के एएसपी और सेनानी शामिल हैं।

Sep 3, 2025 - 00:10
 0
MP के 25 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी, कई शाखाओं के SP को जिलों में ASP बनाया, देखें पूरी लिस्ट
मप्र पुलिस।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्यप्रदेश के 25 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है। देर रात जारी सूची में उप पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संवर्ग के अधिकारी शामिल हैं। तबादला सूची गृह मंत्रालय के अवर सचिव आशीष भार्गव के हस्ताक्षर से मंगलवार को जारी हुई। जारी तबादला सूची में पुलिस मुख्यालय भोपाल के सहायक पुलिस महानिरीक्षक, रेलवे के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल है। प्रभावितों में प्रदेश के कई एएसपी शामिल हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।