कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को श्री राम धाम अयोध्या का अपूर्व अनादिक आमंत्रण

श्री राम धाम अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को अनादिक आमंत्रण दिया गया है।

Jan 7, 2024 - 06:55
 0
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को श्री राम धाम अयोध्या का अपूर्व अनादिक आमंत्रण
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को आमंत्रण देते आरएसएस, विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारी।

अयोध्या में 22 जनवरी को होगा प्रभु श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री राम धाम अयोध्या का अपूर्व अनादिक आमंत्रण सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप को दिया गया। अयोध्या से आए आमंत्रण को मंत्री काश्यप को देने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिलासं घचालक सुरेंद्र सुरेका, नगर संघचालक राजेश पटेल, विहिप जिला मंत्री गौरव शर्मा एवं बजरंग दल जिला संयोजक मुकेश व्यास पहुंचे थे।

अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव होगा। अयोध्या में होने वाले उक्त आयोजन के लिए देशभर से चुनिंदा लोगों को आमंत्रित किया गया है। उनमें रतलाम से मध्य प्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री काश्यप भी शामिल हैं। काश्यप द्वारा अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर के लिए एक करोड़ रुपए की समर्पण निधि परिवार की ओर से दी गई है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।