BJP membership started : मोदी जी के शब्दों को आत्मसात कर संगठन पर्व में बनाना है रिकॉर्ड; एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा

भाजपा के सदस्यता अभियान संगठन पर्व के शुभारंभ अवसर पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने प्रधानमंत्री की भावना के अनुरूप रिकॉर्ड बनाने का आह्वान किया।

Sep 2, 2024 - 22:23
Sep 2, 2024 - 23:32
 0
BJP membership started : मोदी जी के शब्दों को आत्मसात कर संगठन पर्व में बनाना है रिकॉर्ड; एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप भाजपा की पुनः सदस्यता ग्रहण करते हुए।

- प्रधानमंत्री की सदस्यता के साथ आरंभ हुआ भाजपा का संगठन पर्व

एसीएन टाइम्स @ रतलाम . भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व का नई दिल्ली में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सदस्यता दिलाकर विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम का देशभर में सीधा प्रसारण हुआ। रतलाम के रंगोली सभागृह में जिला भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय व सभी ने सीधा प्रसारण देखा।

150

500
200

मंत्री काश्यप ने इस मौके पर कहा कि मोदी जी के शब्दों को आत्मसात कर सदस्यता अभियान चलाना है। संगठन पर्व के रूप में मिले इस कार्य में सबको मिलकर मध्यप्रदेश का नया रिकॉर्ड बनाएं। मंत्री काश्यप ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के शिल्पकार है। हर घर जाकर पार्टी के सदस्य बनाए जाएं और जिले में ऐसे नवाचार करें जिनसे प्रदेश ही नहीं देश में रतलाम की चर्चा हो।

आरंभ में भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से आह्वान न किया कि वे हर वर्ग से संपर्क कर सदस्यता अभियान चलाए। हमें देश में दस करोड़ नए सदस्य बनाने के लक्ष्य में अधिक से अधिक योगदान देना है। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने मंत्री काश्यप को सदस्यता दिलाई। 

आईटी सेल के प्रदेश सह संयोजक सोमेश पालीवाल ने सदस्यता अभियान की जानकारी दी। संचालन जिला महामंत्री ने किया। आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष ने किया। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित सहित भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्तागण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।