युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट की फेसबुक पेज की आईडी हैक, गलत कंटेंट हो रहा अपलोड, जाट ने की शिकायत

रतलाम के युवा कांग्रेस के जिला अध्यध्यक्ष मयंक जाट ने अपनी फेसबुक आईडी हैक होने की शिकायत पुलिस विभाग के अधिकारियों को दी।

Nov 9, 2023 - 01:28
Nov 11, 2023 - 00:15
 0
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट की फेसबुक पेज की आईडी हैक, गलत कंटेंट हो रहा अपलोड, जाट ने की शिकायत

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट की फेसबुक पेज की आईडी हैक हो गई है। हैकर द्वारा जाट की आईडी पर गलत कंटेंट डाला जा रहा है। जाट का आरोप है कि ऐसा कर के चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत कर जांच की मांग की है।

फेसबुक पेज की आईडी हैक होने के बाद युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मंयक जाट ने व्हाट्सएप ग्रुप पर वीडियो भी जारी किया। इसके अलावा प्रेसनोट भी जारी किया। इसमें उन्होंने बताया कि बताया कि चुनावी दौर में कतिपय लोग फेसबुक आईडी हैक कर गलत कंटेट डाल रहे हैं। ऐसा करके लोग उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। जाट ने आमजन और मतदाताओं से किसी भी प्रकार के भ्रम में नहीं आने की अपील की है। उन्होंने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की है। जाट ने जल्द ही दोषियों के सामने आने पर एफआईआर दर्ज करवाने की बात भी कही है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।