युवा कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकालकर राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर जाताया विरोध, नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे भी गूंजे

युवा कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकाल कर राहुल गांधी का लोकसभा की सदस्यता रद्द करने का विरोध जताया।

Mar 30, 2023 - 02:42
 0
युवा कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकालकर राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर जाताया विरोध, नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे भी गूंजे
जिला युवा कांग्रेस मयंक जाट के नेतृत्व में निकली मशाल रैली।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के विरोध में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर रतलाम में जिला एवं शहर युवा कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकाला। जिला अध्यक्ष मयंक जाट के नेतृत्व में निकले जुलूस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे भी लगे। 

कांग्रेस ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने को अलोकतांत्रित निरूपति किया है। इसके चलते कांग्रेस द्वारा जगह-जगह भारी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को रतलाम में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट के नेतृत्व में दोबत्ती चौराहे से मशाल जुलूस निकला। इसमें कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी हाथों में मशाल थाम कर नारेबाजी करते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकले।

ये रहे शामिल

जुलूस में वुसत जैदी, पूर्व महापौर पारस सकलेचा, शहर कांग्रेस प्रवक्ता सुजीत उपाध्याय, शैलेंद्र सिंह अठाना, आयुष सिंह राठौड़, विशाल कंडारे, सोहेल काजी, परेश जैन, रशीद अंसारी, इकरार चौधरी, इक्का बेलूत, संगीता कांकरिया, यश दवे, अभिजीत सुराणा, दिलीप शर्मा, विशाल डांगी, कपिल मजावादिया, वीरपाल सिंह, सौरभ अग्रवाल, सुमित यादव, आयुष सिंह राठौड़, संदीप नागर,  नदीम मिर्जा, वेणु हरिवंश शर्मा, इमरान मोयल, आरिफा कछवाय, मीना पुरोहित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताव पदाधिकारी शामिल रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।