मुख्यमंत्री चौहान ने रतलाम जिले के वर्षा व ओलावृष्टि पीड़ित 1760 किसानों के बैंक खातों में डाले 1 करोड़ 52 लाख रुपए

रतलाम जिले के असमय वर्षा और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के खातों में राशि अंतरित की गई। राशि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं अंतरित की।

Apr 29, 2023 - 08:40
 0
मुख्यमंत्री चौहान ने रतलाम जिले के वर्षा व ओलावृष्टि पीड़ित 1760 किसानों के बैंक खातों में डाले 1 करोड़ 52 लाख रुपए
रतलाम के एनआईसी कक्ष में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाममुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शुक्रवार को प्रदेश के असामयिक वर्षा, ओलावृष्टि पीड़ित किसानों के बैंक खातों में राहत राशि सहायता राशि अंतरित की। इस अवसर पर रतलाम जिले के 1760 किसानों के बैंक खातों में 1 करोड़ 52 लाख रुपए राशि अंतरित की गई।

इसके लिए आयोजित हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान रतलाम एनआईसी कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी, पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर तथा किसान उपस्थित थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन को लाइव देखा-सुना गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा स्थानीय कृषकों को राहत राशि के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।