धर्म-संस्कृति ! खुला श्री नित्य चिंताहरण गणेश मंदिर का खजाना, 38 हजार रुपए का दान निकला, गणेशोत्सव मनेगा, 30 किलो चांदी का सिंहासन बनेगा

रतलाम के पैलेस रोड स्थित श्री चिंताहरण गणश मंदिर ट्रस्ट की बैठक में 27 अगस्त से 10 दिवसीय गणेशोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान मंदिर की दानपेटी भी खोली गई।

धर्म-संस्कृति ! खुला श्री नित्य चिंताहरण गणेश मंदिर का खजाना, 38 हजार रुपए का दान निकला, गणेशोत्सव मनेगा, 30 किलो चांदी का सिंहासन बनेगा
रतलाम में श्री चिंताहरण गणेश मंदिर की दानपेटी से निकली दान राशि की गिनती करते श्रद्धालु।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री नित्य चिंताहरण गणपति मंदिर ट्रस्ट द्वारा 10 दिवसीय गणेशोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर मंदिर को भव्य और आकर्षक रूप से सजाया जाएगा। श्री गणेश जी के लिए 30 किलोग्राम चांदी से सिंहासन भी बनेगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर मंदिर ट्रस्ट की बैठ रविवार को हुई। इस दौरान मंदिर का दानपात्र भी खोला गया जिसमें से 38 हजार रुपए की दान राशि निकली।

गणेशोत्सव 27 अगस्त से शुरू होगा। इस उपलक्ष्य में श्री चिंताहरण गणपति मंदिर पैलेस रोड ट्रस्ट द्वारा आयोजित किए जाने वाले 10 दिवसीय श्री गणेश उत्सव को भव्य और विशाल रूप से मनाने के लिए श्री गणेश सत्संग मंडल की बैठक आहूत की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि गणेशोत्सव पर मंदिर के अंदर और बाहर लाइट डेकोरेशन, फ्लावर डेकोरेशन एवं टेंट डेकोरेशन  किया जाएगा। गणेशोत्सव पंडाल में विराट मूर्ति की स्थापना की जाएगी।

स्वर्ण बरक का चोला चढ़ेगा, 11 हजार लड्डुओं बांटेंगे

गणेश उत्सव पर भगवान श्री गणपति जी को 10 दिन तक स्वर्ण बरक का चोला चढ़ाया जाएगा। गणेश चतुर्थी पर मंदिर ट्रस्ट समिति की ओर से 11 हजार लड्डुओं के प्रसाद का वितरण भी होगा। इसके अलावा रोज शाम को विशेष आरती होगी। गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए रात में मंदिर से चल समारोह के साथ झांकी भी निकाली जाएगी।

सिंहासन बनेगा, दीवार व फर्श में ग्रेनाइट लगेगा

गणेश उत्सव के पश्चात भक्तों के सहयोग से भगवान श्री नित्यहरण गणपति जी,  भगवान श्री अर्धनारेश्वर एवं वेद माता गायत्री जी के लिए 30 किलो चांदी का सिंहासन बनवाया जाएगा। मंदिर की दीवार एंव फर्श पर ग्रेनाइट भी लगाया जाएगा।

गणेश जी खजाने से निकली लक्ष्मी

आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक के साथ ही मंदिर का दान-पत्र भी खोला गया। दान-पत्र खोले जाने के दौरान मंदिर के वरिष्ठ ट्रस्टी एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य निमिष व्यास, समाजसेवी ओमप्रकाश सोनी, श्रीमाली ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नयन व्यास उपस्थिति रहे। दानपात्र से 500 के 109 नोट, 200 के 58 नोट, 100 के 595 नोट, 50 के 826 नोट, 20 के 2158 नोट, 10 के 2662 नोट, 5 के 11 नोट एवं सिक्के सहित लगभग 38 हजार रुपए की दान राशि मिली।

ये उपस्थित रहे बैठक में

बैठक में भाजपा पार्षद धर्मेन्द्र रांका, ट्रस्ट के सचिन सिंह देवड़ा, राहुल शर्मा एडवोकेट, रत्ना पाल, सारिका दवे, नवयुवक मंडल अध्यक्ष अमित सिंह देवड़ा, श्रेयांश मोदी, मनीष सोलंकी, ऋषभ शर्मा, कालू सोलंकी, नरेंद्र सिंह चौहान, अजय यार्दे, संजय पेमाल, अशोक गुर्जर, महिपाल सिंह, बलवंत सिंह पंवार, गोपाल शर्मा, सुनील माली, हेमंत सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र शर्मा, सरोज कपूर, संगीता कपूर, सपना दुबे, मुकेश व्यास, राजीव  शर्मा, वासुदेव बैरागी, भोला बैरागी, सत्यम अवस्थी, संजय राठौर, निखिल शर्मा, गोविंद सिंह चौहान, दीपक शर्मा टिल्लू आदि उपस्थित हुए।