भाजपा द्वारा जावरा नगर पालिका चुनाव प्रबंध समिति घोषित, सांसद व विधायक सहित 23 को किया शामिल

जावरा में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने चुनाव प्रबंध समिति का गठन किया गया है। इसके अलावा अन्य समितियां भी गठित की गई हैं।

Jul 3, 2022 - 01:01
 0
भाजपा द्वारा जावरा नगर पालिका चुनाव प्रबंध समिति घोषित, सांसद व विधायक सहित 23 को किया शामिल
भाजपा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष ने जावरा नगर पालिका के लिए स्थानीय निकाय चुनाव प्रबंध समिति का गठन किया है। इसमें सांसद सुधीर गुप्ता व जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय सहित 23 लोगों को शामिल किया गया है। इसके अलावा अन्य समितियों का गठन भी किया गया है।

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी के अनुसार प्रबंधन समति में सुधीर गुप्ता (सांसद), राजेन्द्र पाण्डेय (विधायक), कानसिंह चौहान (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), के.के. सिंह कालूखेड़ा (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), प्रकाश मेहरा (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा), चन्द्रप्रकाश ओसतवाल (पूर्व जिला उपाध्यक्ष), मधुसुदन जायसवाल (पूर्व मण्डल अध्यक्ष), अभय कोठारी (पूर्व मण्डल अध्यक्ष), अशोक सेठिया (पूर्व मण्डल अध्यक्ष), नंदकिशोर महावर (पूर्व मण्डल अध्यक्ष), अशोक जैन (आंटिया) (पूर्व मण्डल अध्यक्ष) को लिया गया है।

इनके अलावा अनिल दसेड़ा (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष), निर्मला हाड़ा (पूव नगर पालिका अध्यक्ष), उषा श्रोत्रीय (जिला उपाध्यक्ष), पूनम पटवा (महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष), विजय ओरा (कानूनी सलाहकार निर्वाचन), धरमचंद चपड़ोद (जिला उपाध्यक्ष), दिलीप शाकल्य (पूर्व जिला उपाध्यक्ष), प्रमोद रावल (नगर उपाध्यक्ष भाजपा), पिंकेश मेहरा (जिला सहकोषाध्यक्ष), कीर्तिशरण सिंह (जिला मंत्री), मुज्जमिल रजा (पूर्व जिला महामंत्री अ.सं. मोर्चा), सय्यद अमजद अली (राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मु.रा.मं.) को शामिल किया गया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।