मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत रतलाम जिले के 375 यात्री रामेश्वरम् के लिए रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के तहत शनिवार को रतलाम से विशेष ट्रेन रामेश्वरम् के लिए रवाना हुई। 375 यात्रों वाली इस ट्रेन को सांसद व विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाई।

Mar 26, 2023 - 11:40
 0
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत रतलाम जिले के 375 यात्री रामेश्वरम् के लिए रवाना
रामेश्वरम् के लिए रवाना हुई तीर्थ दर्शन यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाते सांसद, विधायक व अन्य।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत शनिवार को रतलाम रेलवे स्टेशन से जिले के 375 यात्रियों को लेकर रामेश्वरम् तीर्थ दर्शन के लिए विशेष ट्रेन रवाना हुई। ट्रेन को सांसद, विधायक चेतन्य काश्यप, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, विधायक दिलीप मकवाना, जिला पंचायत अध्यक्ष लाला बाई, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, सुनील सारस्वत, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, जिला पचायत की सीईओ जमुना भिड़े,  हार्दिक मेहता आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसके पूर्व तीर्थ यात्रियों का रेलवे स्टेशन परिसर में स्वागत, अभिनंदन किया गया। विधायक काश्यप ने अपने उद्बोधन में तीर्थ यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना लागू कर के गरीब एवं कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को शासन के खर्च पर तीर्थ यात्रा का अवसर उपलब्ध कराया गया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।